Advertisement

नहाने के बाद कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानिए स्किन के लिए कौन-सा ऑयल है सबसे बेहतर

नहाने के बाद स्किन को मॉइस्चराइज करना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में तेल लगाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि उन्हें कौन सा तेल लगाना चाहिए? आइए जानते हैं इस बारे में-

Written By Kishori Mishra
Published : May 5, 2026 9:27 AM IST

नहाने के बाद कौन सा तेल लगाना चाहिए?

नहाने के बाद काफी फ्रेश फील होता है, लेकिन कई लोगों की स्किन में ड्राईनेस, खिंचाव और खुजली जैसी समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। इसकी वजह है नहाने के बाद स्किन को मॉइस्चराइज करना बहुत ही जरूरी हो जता है। ऐसे में नहाने के बद शरीर पर तेल लगाना आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर आप नहाने के बाद अपनी स्किन पर सही तेल लगाते हैं, तो इससे स्किन की नमी बरकरार रहती है। आपकी स्किन लंबे समय तक मुलायम बनी रहती है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर कौन सा तेल लगाना सबसे बेहतर होता है?

हर मौसम के लिए बेस्ट है नारियल तेल

नारियल का तेल आपकी स्किन के लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करने में मदद करते हैं। अगर आपकी त्वचा ड्राई है या खुजली की समस्या रहती है, तो नहाने के तुरंत बाद हल्का नारियल तेल लगाना फायदेमंद हो सकता है।

पोषण से भरपूर होता है बादाम का तेल

अगर आप स्किन को चमकदार और हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो बादाम तेल आपकी स्किन के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इसमें विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो स्किन को पोषण देकर उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। यह खासतौर पर सर्दियों में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

Advertisement

स्किन पर लगाएं ऑलिव ऑयल

जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ड्राई रहती है, उनके लिए ऑलिव ऑयल फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन स्किन की नमी को लॉक करने में मदद करते हैं। हालांकि, ऑयली स्किन वालों को इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में करना चाहिए।

बेबी ऑयल या हल्के बॉडी ऑयल भी हैं अच्छे ऑप्शन

अगर आपको चिपचिपापन पसंद नहीं है, तो हल्के बॉडी ऑयल या बेबी ऑयल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आसानी से स्किन में समा जाते हैं और लंबे समय तक नमी बनाए रखते हैं।

तेल लगाने का सही समय क्या है?

नहाने के 5 मिनट के अंदर तेल लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। जब स्किन थोड़ी नम होती है, तब तेल लगाने से मॉइस्चर बेहतर तरीके से लॉक हो जाता है।

अपनी स्किन टाइप के हिसाब से चुनें तेल

हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए तेल का चुनाव भी उसी हिसाब से करें। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है या एलर्जी की समस्या रहती है, तो कोई भी नया तेल इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। सही तेल का चुनाव आपकी त्वचा को हेल्दी, मुलायम और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकता है।