नहाने के बाद कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानिए स्किन के लिए कौन-सा ऑयल है सबसे बेहतर

नहाने के बाद स्किन को मॉइस्चराइज करना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में तेल लगाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि उन्हें कौन सा तेल लगाना चाहिए? आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : May 5, 2026, 9:27 AM

नहाने के बाद कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानिए स्किन के लिए कौन-सा ऑयल है सबसे बेहतर photo icon1/7

नहाने के बाद कौन सा तेल लगाना चाहिए?

नहाने के बाद काफी फ्रेश फील होता है, लेकिन कई लोगों की स्किन में ड्राईनेस, खिंचाव और खुजली जैसी समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। इसकी वजह है नहाने के बाद स्किन को मॉइस्चराइज करना बहुत ही जरूरी हो जता है। ऐसे में नहाने के बद शरीर पर तेल लगाना आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर आप नहाने के बाद अपनी स्किन पर सही तेल लगाते हैं, तो इससे स्किन की नमी बरकरार रहती है। आपकी स्किन लंबे समय तक मुलायम बनी रहती है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर कौन सा तेल लगाना सबसे बेहतर होता है?

नहाने के बाद कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानिए स्किन के लिए कौन-सा ऑयल है सबसे बेहतर photo icon2/7

हर मौसम के लिए बेस्ट है नारियल तेल

नारियल का तेल आपकी स्किन के लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करने में मदद करते हैं। अगर आपकी त्वचा ड्राई है या खुजली की समस्या रहती है, तो नहाने के तुरंत बाद हल्का नारियल तेल लगाना फायदेमंद हो सकता है। Also Read - गर्मियों में पीरियड पैड से होने वाली ईचिंग और रैशेज को कैसे ठीक करें?

नहाने के बाद कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानिए स्किन के लिए कौन-सा ऑयल है सबसे बेहतर photo icon3/7

पोषण से भरपूर होता है बादाम का तेल

अगर आप स्किन को चमकदार और हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो बादाम तेल आपकी स्किन के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इसमें विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो स्किन को पोषण देकर उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। यह खासतौर पर सर्दियों में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

नहाने के बाद कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानिए स्किन के लिए कौन-सा ऑयल है सबसे बेहतर photo icon4/7

स्किन पर लगाएं ऑलिव ऑयल

जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ड्राई रहती है, उनके लिए ऑलिव ऑयल फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन स्किन की नमी को लॉक करने में मदद करते हैं। हालांकि, ऑयली स्किन वालों को इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में करना चाहिए। Also Read - आयुर्वेद में अस्थमा का इलाज कैसे होता है? VIDEO में आयुर्वेदाचार्य बता रहे हैं कौन सी जड़ी- बूटियां हैं फायदेमंद

नहाने के बाद कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानिए स्किन के लिए कौन-सा ऑयल है सबसे बेहतर photo icon5/7

बेबी ऑयल या हल्के बॉडी ऑयल भी हैं अच्छे ऑप्शन

अगर आपको चिपचिपापन पसंद नहीं है, तो हल्के बॉडी ऑयल या बेबी ऑयल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आसानी से स्किन में समा जाते हैं और लंबे समय तक नमी बनाए रखते हैं।

नहाने के बाद कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानिए स्किन के लिए कौन-सा ऑयल है सबसे बेहतर photo icon6/7

तेल लगाने का सही समय क्या है?

नहाने के 5 मिनट के अंदर तेल लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। जब स्किन थोड़ी नम होती है, तब तेल लगाने से मॉइस्चर बेहतर तरीके से लॉक हो जाता है। Also Read - नॉर्मल फेफड़े और अस्थमा वालों के फेफड़ों में क्या फर्क है? जानिए अस्थमा में फेफड़े कैसे बदल जाते हैं

नहाने के बाद कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानिए स्किन के लिए कौन-सा ऑयल है सबसे बेहतर photo icon7/7

अपनी स्किन टाइप के हिसाब से चुनें तेल

हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए तेल का चुनाव भी उसी हिसाब से करें। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है या एलर्जी की समस्या रहती है, तो कोई भी नया तेल इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। सही तेल का चुनाव आपकी त्वचा को हेल्दी, मुलायम और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकता है।

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source