सरसों का तेल या कैस्टर ऑयल, तेजी से बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना सही है?

Balo Ki Growth Ko Instant Kaise Bahdaye: क्या आप भी बाल न बढ़ने की समस्या से परेशान हैं? अगर हां तो सरसों या फिर अरंडी के तेल का इस्तेमाल करें। कौन सा ज्यादा बेस्ट है, आइए आपको बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : October 24, 2025, 10:39 AM

सरसों का तेल या कैस्टर ऑयल, तेजी से बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना सही है? photo icon1/6

बालों की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं?

Baal Badhane Ke Liye konsa Tel Use Kare: आजकल महिलाएं व पुरुष अपने बालों पर इतने तरह के केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं कि स्कैल्प कमजोर हो गई है और बाल बढ़ने बंद हो गए हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इन केमिकल वाले महंगे प्रोडक्ट को छोड़ और अपने बालों पर अच्छे तेल का इस्तेमाल करें। लेकिन हेयर ग्रोथ के लिए सही तेल कौन सा है? अगर आपके मन में भी यही सवाल आ रहा है तो सरसों के तेल या फिर कैस्टर ऑयल में से कोई एक तेल को चुन सकते हैं। कौन सा ज्यादा बेहतर है, आइए हम विस्तार से जानते हैं।

सरसों का तेल या कैस्टर ऑयल, तेजी से बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना सही है? photo icon2/6

पहले जानें बालों के लिए सरसों के तेल के फायदे

पुराने जमाने से ही बालों पर सरसों के तेल का इस्तेमाल होता आ रहा है। आपने देखा होगा कि हमारी दादी-नानी और यहां तक कि हमारी मांएं भी सरसों का तेल लगाना ज्यादा पसंद करती हैं। उनके बार अभी तक काले और मोटे घने हैं। आपको बता दें कि इस तेल में प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों को टूटने से रोकने,जड़ों को मजबूत करने और बालों की ग्रोथ को तेज करने में मदद करता है। Also Read - सरसों के तेल के साथ अरंडी या नारियल: बालों की ग्रोथ के लिए कौन-सा कॉम्बिनेशन बेहतर है?

सरसों का तेल या कैस्टर ऑयल, तेजी से बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना सही है? photo icon3/6

बालों पर सरसों का तेल लगाने का तरीका

जब स्कैल्प को पोषण नहीं मिलता है तो वह ड्राई हो जाती है, बाल टूटने लगते हैं और ग्रोथ रुक जाती है। लेकिन अगर आप सरसों के तेल को हल्का गुनगुना करके उंगलियों से सिर पर लगाते हैं और हल्के हाथों से मालिश करते हैं तो हेयर फॉलिकल्स को एक्टिव करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में फायदेमंद साबित होता है।

सरसों का तेल या कैस्टर ऑयल, तेजी से बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना सही है? photo icon4/6

बाल बढ़ाने के लिए कैस्टर ऑयल के फायदे

आपको बता दें कि कैस्टर ऑयल में रिनोलेइक एसिड, विटामिन ई, ओमेगा-6 व 9 फैटी एसिड और प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स व एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। ये सभी तत्व हमारी स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने, बालों को डैमेज होने से रोकने, हेयर फॉलिकल को एक्टिव करने और खुजली जैसी समस्याओं को कम करने में फायदेमंद होता है। बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए तो अरंडी के तेल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। Also Read - प्याज का तेल या रोजमेरी ऑयल, बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल ज्यादा सही है?

सरसों का तेल या कैस्टर ऑयल, तेजी से बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना सही है? photo icon5/6

जानें बालों पर अरंडी का तेल कैसे लगाएं

सरसों के तेल की तरह ही एक छोटी कटोरी में बालों की जरूरत अनुसार तेल गर्म कर लें। इस तेल को आप नहाने से आधा घंटा पहले हल्के हाथों से मालिश करते हुए लगाएं। समय पूरा होने के बाद हेयर वॉश कर लें और फिर देखें कैसे हर दूसरे दिन इस रेमेडी को अपनाने से आपके बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़नी शुरू हो जाती है।

सरसों का तेल या कैस्टर ऑयल, तेजी से बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना सही है? photo icon6/6

बाल बढ़ाने के लिए सरसों का तेल लगाएं या कैस्टर ऑयल

वैसे तो पुराने समय से ही सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता रहा है, जो बालों को मोटा, घना, मजबूत और काला बनाए रखता है। लेकिन उसकी स्मेल आज के बच्चों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है और इसे बाहर लगाकर जाना मुश्किल होता है। ऐसे में आप कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सरसों के तेल से पतला होता है और स्कैल्प के पोर्स में आसानी से जाता है और बालों को गहराई से नरिश करता है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - कैस्टर ऑयल या नारियल का तेल, दोनों में से बच्चे की हेयर ग्रोथ के लिए कौन सा तेल सही है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source