बच्चों के बालों को घना बनाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए?
oils to promote hair growth in kids: उम्र के हिसाब से बच्चों के शरीर की लंबाई और वजन का बढ़ना जितना जरूरी होता है। उतना ही जरूरी होता है बालों की लंबाई क बढ़ना। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे के बाल घने, मजबूत और चमकदार हों। लेकिन आजकल बदलती जीवनशैली, खानपान की कमी और प्रदूषण के कारण बच्चों के बाल कमजोर, पतले और जल्दी झड़ने लगते हैं। ऐसे में बढ़ते बच्चों के बालों के लिए सही तेल का चुनाव बहुत जरूरी हो जाता है, क्योंकि सही तेल स्कैल्प को पोषण देने का काम करते हैं। जब स्कैल्प को पोषण मिलता है बाल लंबे, घने और मजबूत बनते हैं। बच्चों के बालों को घना बनाने में कौन सा तेल सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं, इसकी जानकारी दे रहे हैं डॉ. विनय सिंह।
