बच्चों के बालों में कौन सा तेल लगाना चाहिए?
बड़ों की तुलना में बच्चे काफी सेंसिटिव होते हैं। ऐसे में उनका खास ध्यान रखना होता है। बाल की बात करें, तो बच्चों के बालों की देखभाल विशेष रूप से करनी चाहिए, ताकि उनके नाजुक बाल समय से पहले डैमेज न हों। दरअसल, छोटे बच्चों के बाल और सिर की स्कैल्प काफी नाजुक होती है। ऐसे में इसपर सही तेल का प्रयोग करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। अगर आप अपने बच्चों के बाल की ग्रोथ चाहते हैं, तो कुछ खास तेल का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं छोटे बच्चों के सिर पर कौन सा तेल लगाना चाहिए, ताकि उनके बाल घने, मजबूत और स्वस्थ बन सकें-