इन 5 तेल से चेहरे की गंदगी करें साफ, पिंपल्स और एक्ने की परेशानी भी होगी कम

What are the 5 oils for skin : अगर आप अपने चेहरे से गंदगी को कम करना चाहते हैं, तो कुछ तेल का प्रयोग किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे खास तेल के बारे में बताएंगे, जिससे चेहरे को साफ किया जा सकता है। आइए जानते हैं

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 15, 2026, 5:35 PM

इन 5 तेल से चेहरे की गंदगी करें साफ, पिंपल्स और एक्ने की परेशानी भी होगी कम photo icon1/6

चेहरा साफ करने के लिए कौन सा तेल लगाएं?

चेहरे पर जमा गंदगी या फिर मेकअप को साफ करने के लिए अक्सर हम पानी का इस्तेमाल करते हैं। पानी का इस्तेमाल करना कुछ हद तक स्किन के लिए अच्छा होता है, लेकिन जिन लोगों की स्किन ड्राई होती है। उनके लिए मेकअप रिमूव करने के लिए पानी का इस्तेमाल करना सही नहीं होता है। इससे स्किन और अधिक ड्राई होने लगती है। इसलिए अगर आपकी त्वचा काफी ड्राई है, तो आप तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ खास तेल के बारे में बताएंगे, जो चेहरे पर मौजूद गंदगी को साफ कर सकता है। साथ ही इससे पिंपल्स और एक्ने की परेशानियों से भी छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं-

इन 5 तेल से चेहरे की गंदगी करें साफ, पिंपल्स और एक्ने की परेशानी भी होगी कम photo icon2/6

बादाम तेल से चेहरा करें साफ - Almond Oil For Face Cleansing

बादाम तेल काफी हल्दी होता है, जिसका इस्तेमाल अगर आप चेहरे पर करते हैं, तो इससे स्किन चिपचिपी फील नहीं होती है। इसे आप आसान तरीके से हटा भी सकते हैं। ऐसे में क्लींजिंग ऑयल के रूप में आप बादाम तेल का प्रयोग कर सकते हैं। यह स्किन के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। Also Read - प्रेग्नेंसी में वैक्सीनेशन क्यों जरूरी है? जानें कौन-सी वैक्सीन लगाने से मां और नवजात को मिलती है सुरक्षा

इन 5 तेल से चेहरे की गंदगी करें साफ, पिंपल्स और एक्ने की परेशानी भी होगी कम photo icon3/6

स्किन के लिए बेस्ट है एवोकाडो ऑयल - Avocado Best For Skin Cleaning

स्किन पर आप एवोकाडो तेल का प्रयोग कर सकते हैं। यह तेल चेहरे को साफ करने में काफी प्रभावी हो सकता है। इसमें फैटी एसिड्स होते हैं, जो चेहरे से अतिरिक्त ऑयल को हटाने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके साथ ही इससे आपके चेहरे की गंदगी साफ होती है। वहीं, स्किन को ड्राई होने से भी बचा सकता है।

इन 5 तेल से चेहरे की गंदगी करें साफ, पिंपल्स और एक्ने की परेशानी भी होगी कम photo icon4/6

तिल के तेल से स्किन को करें क्लीन - Seasme Oil For Skin

त्वचा को क्लीन करने के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं। इसमें प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण भी हैं जो आपकी स्किन से पिंपल्स और एक्ने को हटाने में प्रभावी हो सकते हैं। Also Read - चेहरे पर एक्ने की परेशानी बढ़ाते हैं ये 4 फूड, आज ही बना लें दूरी

इन 5 तेल से चेहरे की गंदगी करें साफ, पिंपल्स और एक्ने की परेशानी भी होगी कम photo icon5/6

अंगूर के बीज का तेल चेहरे को करे साफ - Clean Skin With Grapeseeds Oil

अगर आप अपनी स्किन को क्लीन करना चाहते हैं, तो अंगूर के बीजों का तेल आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो चेहरे पर होने वाली परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं। साथ ही यह मेकअप या फिर चेहरे पर मौजूद अन्य गंदगी को हटाने में प्रभावी हो सकते हैं।

इन 5 तेल से चेहरे की गंदगी करें साफ, पिंपल्स और एक्ने की परेशानी भी होगी कम photo icon6/6

चेहरा साफ करे चिया सीड्स ऑयल - Face Clean With Chia Seeds Oil

चेहरे को साफ करने के लिए चिया सीड्स ऑयल का प्रयोग किया जा सकता है। यह तेल स्किन की गहराई तक पहुंच सकते हैं, जो स्किन को गहराई से क्लीन कर सकते हैं। इसमें जरूरी फैटी एसिड्स भी होते हैं, जो आपकी स्किन को पोषण देने का काम करते हैं। साथ ही स्किन को मॉइस्चराइज करने में भी प्रभावी हो सकते हैं। Also Read - किन गलतियों के कारण फेफड़ों से जुड़ी जानलेवा बीमारियां होने लगती हैं?

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source