सर्दियों में आप भी इस्तेमाल करते हैं Electric Kettle? तो जानें कौन सा मैटेरियल सबसे अच्छा है?

Verified VERIFIED By:

which material is good for electric kettle: सर्दियों में अक्सर लोग इलेक्ट्रिक कैटल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इलेक्ट्रिक कैटल के लिए सबसे अच्छा मटेरियल कौन (Electric Kettle ke Liye Kaun Sa Material sabse acha hai) सा है?

Written by Ashu Kumar Das | Updated : November 18, 2025 9:03 AM IST

1/6

किस मटेरियल की इलेक्ट्रिक कैटल है सही?

Which Material is Good for Electric Kettle: पूरे देश में सर्दियों ने अपना सितम ढाना शुरू कर दिया है। दिल्ली, नोएडा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 20 डिग्री से नीचे जा चुका है। सर्दियों में एक बड़ी संख्या में लोग इलेक्ट्रिक कैटल का इस्तेमाल करते हैं। पानी उबालने से लेकर चाय- कॉफी बनाने, बेबी फार्मूला गर्म करने, इंस्टेंट नूडल्स या सूप तैयार करने तक इलेक्ट्रिक कैटल का इस्तेमाल बेहद आसान और तेज है। मैं भी सर्दियों में दिन में 10 से 15 बार इलेक्ट्रिक कैटल का इस्तेमाल जरूर करती हूं। लेकिन पिछले दिनों मेरे कलीग ने मुझसे पूछा क्या वाकई प्लास्टिक का इलेक्ट्रिक कैटल सेहत के लिहाज से सही है? अगर आपके मन में भी ये सवाल है कि इलेक्ट्रिक कैटल किस मटेरियल की सबसे अच्छी होती है? स्टील, ग्लास या प्लास्टिक, तो आज इस लेख में हम आपको इस सवाल का जवाब देने वाले हैं।

2/6

इलेक्ट्रिक कैटेल बनाने में कौन-कौन से मेटेरियल यूज होते हैं?

दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि लोगों की सुविधा के अनुसार, वर्तमान में स्टेनलेस स्टील, ग्लास और फूड-ग्रेड प्लास्टिक की कैतेली मिलती है। ग्लास की कैटेल थोड़ी महंगी होती है और आसानी से टूट भी सकती है। यही कारण है कि भारतीय घरों में लोग बड़ी मात्रा में स्टील और फूड-ग्रेड प्लास्टिक से बनी कैटेल का इस्तेमाल करते हैं। अब जानते हैं इनमें से सबसे अच्छा कौन सा है। Also Read - पुरुषों में यूरिक एसिड कितना होना चाहिए? जानें High Uric Acid के लक्षण और कारण

3/6

स्टेनलेस स्टील कैटेल

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि इलेक्ट्रिक कैटल के लिए सबसे अच्छा मटेरियल कौन सा है? तो इसका सीधा जवाब है स्टेनलेस स्टील। स्टेनलेस स्टील में पानी उबालने से कोई हानिकारक केमिकल नहीं निकलता। स्टील मटेरियल BPA-free, heat-resistant और chemical-safe होता है। स्टील की कैटल आसानी से टूटती नहीं है, गिरने पर भी खराब नहीं होती। स्टील की थर्मल कंडक्टिविटी बेहतर होती है, जिससे पानी जल्दी उबलता है और बिजली कम लगती है। हालांकि स्टेनलेस स्टील के कैटेल की सफाई थोड़ी मुश्किल जरूर होती है।

4/6

Glass Electric Kettle

बाजार में मिलने वाली तमाम ग्लास के इलैक्ट्रिक कैटेल देखने में काफी प्रीमियम और शानदार लुक देती हैं। ग्लास की कैटेल 100% केमिकल-सेफ होती हैं। ग्लास के कैटेल में हीटिंग के दौरान पानी की क्लैरिटी दिखती है। कुछ मॉडलों में LED लाइट्स भी होती हैं। लेकिन स्टील के मुकाबले ग्लास की कैटेल काफी महंगी होती है और गिरने या टक्कर लगने पर आसानी से टूट भी सकती है। Also Read - International Childhood Cancer Day 2026: भारत में क्यों बढ़ रहा है बचपन में होने वाला कैंसर? पेरेंट्स को क्या करना चाहिए?

5/6

Plastic Electric Kettle

प्लास्टिक केतली की सबसे बड़ी खासियत है कि ये सस्ती होती हैं और हल्की भी। लेकिन सेफ्टी के मामले में यह तीसरे स्थान पर आती है। प्लास्टिक की कैटल में गलत क्वालिटी की प्लास्टिक पानी में केमिकल मिला सकती है। यह हार्मोनल डिसबैलेंस, कैंसर रिस्क और टेक्निक को बढ़ा सकता है। एक्सपर्ट बताती हैं कि कई प्लास्टिक केतलियों में पानी उबालने पर स्मेल आने लगती है। पानी में हल्का प्लास्टिक जैसा स्वाद आ सकता है। ये स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

6/6

इलेक्ट्रिक केतली खरीदते समय कौन-से फीचर्स देखें?

एक्सपर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रिक कैटल के लिए सबसे बेस्ट स्टेनलेस स्टील का मटेरियल सबसे बेस्ट है। कैटेल खरीदते समय पानी उबलने पर केतली अपने आप बंद हो जाए ये जरूर चेक करें। कैटेल में कोई चीज गर्म रखते समय ध्यान रखें कि हैंडल गर्म न हो, ताकि जलने का खतरा न रहे। अगर आप सर्दियों में इलेक्ट्रिक कैटल खोज रहे हैं, तो ऊपर बताई गई बातों का ध्यान जरूर रखें। Also Read - कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म करेगा केसर का पानी, नहीं पड़ेगी घंटों तक टॉयलेट में बैठने की जरूरत