हीट स्ट्रोक से बचाने वाली जड़ी-बूटियां
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। हालांकि यह मौसम लोगों के लिए बहुत सुहावना सबित होता है, लेकिन इसमें कई तरह की बीमारियां होने का खतरा भी ज्यादा रहता है। जी हां, गर्मी के मौसम में बढ़ता तापमान हमारे शरीर के लिए काफी हानिकारक साबित होता है। अक्सर गर्मियों में हीट स्ट्रोक बीमारी के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। जिसमें लोगों को सिरदर्द, तेज बुखार, उल्टी और चक्कर आदि जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर इन समस्याओं को नजरअंदाज किया जाए या हल्के में लिया जाए तो ये कभी-कभी आपके लिए घातक भी साबित हो सकती हैं। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप इस मौसम में अपना अच्छे से ख्याल रखें और खुद को हिट स्ट्रोक से बचाएं। इस समस्या से बचने के लिए आप जड़ी-बूटियों की मदद ले सकते हैं। इस लेख में हमने कुछ खास जड़ी-बूटियों के बारे में जानकारी दी है, जो आपके शरीर को गर्मी से लड़ने और उसे संतुलित रखने में मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो जड़ी-बूटियां।
