गर्मी में कौन-से फल खाने चाहिए?
Which Fruits is Good For Summer: गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप, गर्मी और पसीने से लोगों का बुरा हाल हो गया है। लोग घर से बाहर निकलने में घबरा रहे हैं। गर्मी से सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो जाती है। इसकी वजह से अक्सर लोगों को थकान, कमजोरी, लू और लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इंस्टेंट एनर्जी के लिए अक्सर लोग मार्केट में मिलने वाले कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। लेकिन, इनसे सेहत को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आपको शरीर को एनर्जी देने और पानी की कमी पूरी करने के लिए नेचुरल चीजों का ही सेवन करना चाहिए। आप फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। फलों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में होते हैं। अगर रोजाना फलों का सेवन किया जाए, तो इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी और पानी की कमी भी दूर होगी। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं गर्मी में कौन-से फल खाने चाहिए (Garmi me Kon se Fal Khane Chahiye)?