सर्दियों में कौन से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए? जानें गर्म तासीर के मेवे कौन से हैं

Verified VERIFIED By: Dr. Sugeeta Mutreja

Dry Fruits for Winters: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनकी तासीर गर्म होती है, इसलिए आपको विंटर डाइट में इन्हें जरूर शामिल करनी चाहिए।

Written by Anju Rawat | Published : December 31, 2025 9:26 AM IST

1/6

सर्दियों में कौन-से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए?

Dry Fruits for Winters: सर्दियों में हम सभी फिट और हेल्दी रहने के लिए तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए कोई सूप पीता है, तो कोई फलों और सब्जियों का सेवन करता है। वहीं, कुछ लोग विंटर डाइट में ड्राई फ्रूट्स शामिल करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सर्दियों में नट्स खाने की सलाह देते हैं। ड्राई फ्रूट्स में विटामिन्स, मिनरल्स और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। ड्राई फ्रूट्स की तासीर भी गर्म होती है। इन्हें खाने से ठंड से बचाव होता है और पाचन शक्ति तेज होती है। इसलिए आपको अपनी रोज की डाइट में ड्राई फ्रूट्स जरूर शामिल करने चाहिए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में कौन-से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए(Sardi me Kon se Dry Fruits Khaye)?

2/6

अखरोट खाएं

सर्दियों में अखरोट खाना बेहद फायदेमंद होता है। अखरोट की तासीर गर्म होती है। अगर आप सर्दियों में रोजाना अखरोट खाएंगे, तो इससे शरीर में गर्माहट बनी रहेगी। अखरोट में फैटी एसिड होते हैं, जो हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होते हैं। अखरोट हार्ट और ब्रेन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अखरोट खाने से याद्दाश्त तेज होती है और सर्दी से भी बचाव होता है। इसलिए आपको अपनी विंटर डाइट में अखरोट जरूर शामिल करना चाहिए। Also Read - खाने से पहले ड्राई फ्रूट्स को कितनी देर तक भिगोकर रखना चाहिए?

3/6

बादाम खाएं

सर्दियों में बादाम का सेवन करना भी बेहद लाभकारी होता है। सर्दियों में शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए आप बादाम का सेवन कर सकते हैं। बादाम में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। बादाम की तासीर भी गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में रोज सुबह एक मुट्ठी बादाम जरूर खाने चाहिए। आपको बता दें कि भिगोए हुए बादाम सेहत के लिए ज्यादा अच्छे होते हैं। इसलिए रात को बादाम को भिगोकर रख दें और सुबह इन्हें छीलकर खा लें।

4/6

काजू खाएं

सर्दियों में काजू जरूर खाने चाहिए। काजू की तासीर गर्म होती है। इसलिए आपको अपनी विंटर डाइट में काजू जरूर शामिल करने चाहिए। काजू में आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। काजू खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। अगर आप सर्दियों में रोजाना काजू का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर में गर्माहट बनी रहेगी और मौसमी बीमारियों से बचाव होगा। Also Read - खाने से पहले इन ड्राई फ्रूट्स को भिगोना ना भूलें, वर्ना फायदे की जगह होगा नुकसान

5/6

खजूर खाएं

सर्दियों में खजूर खाने से भी शरीर में गर्माहट बनी रहती है। आपको अपनी रेगुलर विंटर डाइट में खजूर जरूर शामिल करने चाहिए। खजूर में आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। खजूर खाने से शरीर कई संक्रमित बीमारियों स बचता है। खजूर पाचन-तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से खजूर का सेवन करेंगे, तो इससे आपको ठंड कम लगेगी और हड्डियां भी मजबूत बनेंगी।

6/6

अंजीर खाएं

सर्दियों में सूखे अंजीर का खूब सेवन किया जाता है। अंजीर की तासीर गर्म होती है, यह शरीर में गर्माहट बनाए रखता है। अगर आप सर्दियों में रोजाना 2-3 अंजीर खाएंगे, तो इससे मौसमी बीमारियों से बचाव होगा। अंजीर में कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर पाए जाते हैं, जो पाचन समेत संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। इसके अलावा, आप पिस्ता और किशमिश को भी अपनी विंटर डाइट में शामिल कर सकते हैं। Also Read - दूध या पानी, किसमें भिगोकर खाने चाहिए काजू और बादाम? जानें एक्सपर्ट की सलाह