Winter Diet: सर्दियों में कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए?

Sardiyon me Kon se Dry Fruits Khaye: सर्दियों को शरीर को गर्म रखने और बीमारियों से बचाव के लिए ड्राई फ्रूट्स जरूर खाने चाहिए। आइए जानते हैं सर्दियों में कौन से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए।

Written by Ashu Kumar Das | Published : October 30, 2025 1:52 PM IST

1/9

सर्दियों में कौन से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए

यूपी, बिहार, दिल्ली समेत तमाम उत्तर भारत में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं, सुहाना माहौल और गरम खाने की तलब लेकर आता है। गर्मी, बरसात के मुकाबले सर्दियों में शरीर को ज्यादा एनर्जी और पोषण की जरूरत होती है ताकि इम्यूनिटी मजबूत बने और विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव हो सके। ऐसे में सर्दियों के मौसम में ड्राई फ्रूट्स (Benefits of Eating Dry Fruits in Winters) खाना बहुत फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट्स न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इनमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और हेल्दी फैट्स सर्दियों में शरीर को गर्माहट और ताकत देने का काम करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सर्दियों में कन से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए।

2/9

अखरोट- Walnuts

अखरोट को दिमाग का सुपरफूड भी कहा जाता है। अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत है। सर्दियों में रोजाना अखरोट खाने से शरीर अंदर से गर्म (Benefits of Walnut in Winters) रहता है। अखरोट के हेल्दी फैट्स घुटनों के दर्द से भी बचाव करते हैं। डाइटिशियन बताती हैं कि सर्दियों में रोजाना 2 अखरोट खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। इन्हें सुबह या शाम के समय कभी भी लिया जा सकता है।  Also Read - सिर में क्लॉट या ब्लीडिंग के शुरुआती संकेत क्या हैं? ये 3 लक्षण शुरुआत में ही बता देंगे ब्रेन में क्या चल रहा है

3/9

अंजीर- Figs

सर्दियों में अंजीर का सेवन बड़ी मात्रा में किया जाता है। अंजीर में कैल्शियम, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखते हैं और पाचन को दुरुस्त बनाते हैं। सर्द हवाओं के कारण जिन लोगों को कब्ज, पेट में दर्द और एसिडिटी की समस्या रहती है उन्हें 2-3 सूखे अंजीर को रात में भिगोकर सुबह खाने चाहिए। अंजीर का फाइबर मल को मुलायम बनाकर मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनता है। इससे पाचन से जुड़ी परेशानी दूर होती है।

4/9

बादाम- Almonds

जयपुर के महात्मा गांधी कॉलेज की डाइटिशियन प्रांजल कुमत के अनुसार, सर्दियों में रोजाना बादाम जरूर खाने चाहिए। बादाम को "ड्राई फ्रूट्स का राजा" कहा जाता है। इसमें विटामिन E, फाइबर, प्रोटीन, और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सर्दियों में बादाम खाने से शरीर को अंदर से गर्मी मिलती (Sardiyo main Badam khane ke Fayde) है। बादाम के पोषक तत्व स्किन को ड्राईनेस से बचाकर त्वचा को मुलायम बनाते हैं। साथ ही, बालों को भी चमकदार रखते हैं। सर्दियों में रात को 4–5 बादाम भिगोकर सुबह खाली पेट खाना फायदेमंद होता है।  Also Read - आप भी हर बात पर करते हैं Overthinking? जानें इससे दिमाग पर क्या असर पड़ता है

5/9

किशमिश- Raisin

किशमिश आयरन, पोटैशियम और नैचुरल शुगर से भरपूर होती है। ठंड के मौसम में किशमिश खाने से शरीर गर्म रहता है। किशमिश के पोषक तत्व एनीमिया जैसी बीमारी को दूर रखते हैं। इसलिए सर्दियों में महिलाओं और बच्चों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 10–12 किशमिश को रात को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से ज्यादा फायदा मिलता (Sardiyo main Kishmis khane ke fayde) है।

6/9

पिस्ता- Pista

सर्दियों में कई लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है। इस समस्या से काफी हद तक राहत दिलाने में पिस्ता फायदेमंद होता है। पिस्ता में विटामिन B6, एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। पिस्ता खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। पिस्ता के पोषक तत्व सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखकर बीमारियों से बचाव भी करते हैं। सर्दियों में 4–5 पिस्ता रोजाना स्नैक या दूध के साथ लेना फायदेमंद है।  Also Read - अपने दिल की हिफाजत करें: जीवनभर स्वस्थ रहने की आसान आदतें डालें

7/9

सूखा नारियल

सर्दियों में सूखे नारियल खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और पाचन से जुड़ी परेशानी भी दूर होती है। डाइटिशियन बताती हैं कि सूखे नारियल में मीडियम-चेन फैटी एसिड्स और फाइबर होते हैं। यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। ठंड के मौसम में दिन में 1–2 चम्मच सूखा नारियल कद्दूकस कर दूध में मिलाकर पिया जा सकता है।

8/9

काजू- Cashew

काजू में मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं। सर्दियों में काजू खाने से शरीर की थकान और कमजोरी दूर होती है। काजू के पोषक तत्व त्वचा और बालों को भी हेल्दी व ग्लोइंग बनाते हैं। ठंडी हवाओं के कारण जिन लोगों को सर्दियों में हार्मोन संबंधी परेशानी होती है उनके लिए काजू फायदेमंद है। सर्दियों में ईप 5-6 काजू रोजाना दूध या ड्राई फ्रूट मिक्स के साथ खा सकते हैं।  Also Read - तो यह है बालों के खराब होने का कारण! पहले पता होता तो गंजे होने से बच जाते सब

9/9

निष्कर्ष

डाइटिशियन प्रांजल कुमत के साथ बातचीत के आधार पर हम ये कह सकते हैं, कि सर्दियों का मौसम शरीर को पोषण देने का सबसे अच्छा समय है। अगर आप रोजाना अपनी डाइट में थोड़ी मात्रा में बादाम, अखरोट, काजू, किशमिश, पिस्ता और अंजीर को शामिल करेंगे तो ठंड और सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।