शुगर में कौन-से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए?
Dry Fruits for Sugar Patients: डायबिटीज को मधुमेह और शुगर भी कहा जाता है। जब रक्त में ग्लूकोज यानी शर्करा (शुगर) का स्तर बढ़ जाता है, तो इसी स्थिति को डायबिटीज कहते हैं। डायबिटीज रोग तब होता है, जब शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है या शरीर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है। अगर रक्त शर्करा के सामान्य स्तर की बात करें, तो यह उम्र के अनुसार बदलता रहता है। लेकिन, सामान्य तौर पर खाली पेट ब्लड शुगर का स्तर 70-100 mg/dL के बीच होना चाहिए। वहीं, खाने के 2 घंटे बाद रक्त शर्करा का स्तर 140 mg/dL से कम होना चाहिए। ब्लड शुगर के बढ़ने पर कई रोग हो सकते हैं। डायबिटीज की वजह से लिवर, किडनी और हार्ट हेल्थ भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। इसलिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाए रखना जरूरी है। डायबिटीज रोगियों के लिए ड्राई फ्रूट्स भी फायदेमंद होते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि शुगर में कौन-से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए ( Sugar me Kon se Dry Fruits Khane Chahiye)?