हिप्स में दर्द होने के क्या कारण हैं? कूल्हों में दर्द होना हो सकता है इन 5 बीमारियों का लक्षण

Hips Mai Pain Hone Ka Karan: आप में से कई ऐसे लोग होंगे जिनके कूल्हों में दर्द होता होगा, लेकिन ये होता क्यों है? क्या ये किसी बीमारी का कारण है? आइए विस्तार से डॉक्टर से जानते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : August 17, 2025, 4:53 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Shrey Srivastava

हिप्स में दर्द होने के क्या कारण हैं? कूल्हों में दर्द होना हो सकता है इन 5 बीमारियों का लक्षण photo icon1/6

हिप में दर्द क्यों होता है?

Hip Pain Kis Bimari Se Hota Hai: कूल्हे का दर्द एक आम समस्या बन गई है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर रही है। पहले ये एक उम्र के बाद हुआ करती थी, लेकिन आजकल बच्चे व युवा भी हिप पेन की शिकायत कर रहे हैं। यह दर्द हल्के से लेकर गंभीर हो सकता है और आपकी दैनिक गतिविधियों में बाधा डाल सकता है। कूल्हे का जोड़ शरीर के सबसे महत्वपूर्ण जोड़ों में से एक है क्योंकि यह शरीर का भार उठाता है और चलने, दौड़ने व बैठने जैसी क्रियाओं में मदद करता है। डॉक्टर ने कूल्हे में दर्द होने को 5 बीमारियों से जोड़ा है, यानी कि अगर आपका हिप पेन हो रहा है तो ये इन 5 में से किसी एक बीमारी का संकेत भी हो सकता है। आइए इस विषय पर विस्तार से जानें।

हिप्स में दर्द होने के क्या कारण हैं? कूल्हों में दर्द होना हो सकता है इन 5 बीमारियों का लक्षण photo icon2/6

आर्थराइटिस (Arthritis)

आर्थराइटिस कूल्हे के दर्द का एक सामान्य कारण है, जिसमें जोड़ में सूजन आ जाती है, जिससे दर्द और अकड़न होती है। ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis) सबसे आम प्रकार का आर्थराइटिस है जो कूल्हे को प्रभावित करता है। इसमें जोड़ का कार्टिलेज समय के साथ घिसने लगता है, जिससे हड्डियां आपस में रगड़ खाने लगती हैं और दर्द होता है। इसके अलावा रुमेटॉइड आर्थराइटिस (Rheumatoid Arthritis) भी कूल्हे में दर्द का कारण बन सकता है, जो एक ऑटोइम्यून बीमारी है जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली जोड़ों पर हमला करती है। Also Read - लेफ्ट साइड लोअर हिप में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर की बताई 5 एक्सरसाइज से दूर होगी समस्या

हिप्स में दर्द होने के क्या कारण हैं? कूल्हों में दर्द होना हो सकता है इन 5 बीमारियों का लक्षण photo icon3/6

स्ट्रेन और मोच

कूल्हे के आसपास की मांसपेशियों, टेंडन या लिगामेंट्स में खिंचाव या चोट लगने से भी दर्द हो सकता है। यह अक्सर अचानक गलत गतिविधि, अधिक शारीरिक श्रम, खेलकूद या व्यायाम के दौरान होता है। मांसपेशियों का खिंचाव (muscle strain) तब होता है जब मांसपेशी अधिक खींच जाती है और मोच (sprain) तब होती है जब लिगामेंट्स में चोट लगती है। इस तरह के दर्द के लिए अक्सर आराम, बर्फ से सिकाई और हल्की स्ट्रेचिंग फायदेमंद होती है।

हिप्स में दर्द होने के क्या कारण हैं? कूल्हों में दर्द होना हो सकता है इन 5 बीमारियों का लक्षण photo icon4/6

हिप फ्रैक्चर (Hip Fracture)

डॉक्टर विनीत ने बताया कि यदि हिप्स में चोट लगती है और हड्डी टूट जाती है, तो यह गंभीर दर्द का कारण बन सकता है। इसे हिप फ्रैक्चर कहा जाता है, जो एक गंभीर चोट है। इसमें फीमर (जांघ की हड्डी) का ऊपरी सिरा टूट जाता है। यह आमतौर पर वृद्ध लोगों में ऑस्टियोपोरोसिस के कारण होता है, लेकिन किसी भी उम्र के व्यक्ति को गिरने या किसी दुर्घटना के कारण हो सकता है। हिप फ्रैक्चर के लक्षण में अचानक और तेज दर्द, चलने-फिरने में असमर्थता और पैर का छोटा दिखना या बाहर की ओर मुड़ जाना शामिल है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है और इसके लिए तुरंत चिकित्सा उपचार की आवश्यकता होती है। Also Read - प्रेग्नेंसी में क्यों होता है कूल्हों में दर्द? कम करने के लिए अपनाएं डॉक्टर के बताए उपाय

हिप्स में दर्द होने के क्या कारण हैं? कूल्हों में दर्द होना हो सकता है इन 5 बीमारियों का लक्षण photo icon5/6

हिप बर्साइटिस हिप बर्साइटिस (Hip Bursitis)

डॉक्टर का कहना है कि हिप्स में बर्सा (जोड़ के पास स्थित छोटे तरल भरे थैली) की सूजन से भी दर्द हो सकता है। यह स्थिति आमतौर पर अत्यधिक शारीरिक श्रम, बैठने या खड़े रहने की स्थिति में होती है। बर्सा हड्डियों, मांसपेशियों और टेंडन के बीच एक तकिए की तरह काम करते हैं और घर्षण को कम करते हैं। जब बर्सा में सूजन होती है, तो कूल्हे के बाहरी हिस्से या जांघ के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द महसूस होता है।

हिप्स में दर्द होने के क्या कारण हैं? कूल्हों में दर्द होना हो सकता है इन 5 बीमारियों का लक्षण photo icon6/6

ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis)

डॉक्टर ने ऑस्टियोपोरोसिस के बारे में बताते हुए कहा कि 'यह हड्डियों का कमजोर होना है, जो उम्र बढ़ने के साथ होता है। कमजोर हड्डियां फ्रैक्चर या सूजन का कारण बन सकती हैं।' हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर आहार लेना और नियमित व्यायाम करना महत्वपूर्ण है। Also Read - कूल्हे की हड्डी में दर्द को दूर करने के लिए करें ये 3 योगासन, मिनटों में मिलेगा आराम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source