hamburger icon
A
Read in English

बच्चों के दिमाग को करना है कंप्यूटर जैसा तेज, रोजाना खिलाएं ये ब्रेन बूस्टर ड्राईफ्रूट्स

Dry Fruits for Brain Health : बच्चों के मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने के लिए आप उन्हें नियमित रूप से ड्राईफ्रूट्स खिलाएं। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी ड्राईफ्रूट्स के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 10, 2023, 5:17 PM

बच्चों के दिमाग को करना है कंप्यूटर जैसा तेज, रोजाना खिलाएं ये ब्रेन बूस्टर ड्राईफ्रूट्स photo icon1/6

दिमाग तेज करने के लिए खाएं ये ड्राईफ्रूट्स

Dry Fruits for Brain Health : जल्द ही एग्जाम आने वाले हैं। ऐसे में इस दौरान बच्चों का दिमाग बूस्ट होना बहुत ही जरूरी है। बच्चों के दिमाग बूस्ट को करने के लिए आप उन्हें कई तरह के हेल्दी आहार दे सकते हैं। इसमें ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, ड्राईफ्रूट्स शामिल हैं। खासतौर पर ड्राईफ्रूट्स बच्चों के मस्तिष्क विकास के लिए बहुत ही जरूरी है। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी इत्यादि गुण पाए जाते हैं, जो ब्रेन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं ब्रेन को बूस्ट करने के लिए खाने वाले ड्राईफ्रूट्स-

बच्चों के दिमाग को करना है कंप्यूटर जैसा तेज, रोजाना खिलाएं ये ब्रेन बूस्टर ड्राईफ्रूट्स photo icon2/6

अखरोट से याददाश्त करें तेज

अपनी याददाश्त क्षमता को बेहतर करने के लिए आप उन्हें अखरोट का सेवन कराएं। अखरोट में डीएचए, पॉलीअनसेचुरेटेड ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई, प्रोटीन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट और पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जो आपके दिमाग को तेज कर सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि अखरोट खाने से आपकी याददाश्त क्षमता बेहतर की जा सकती है। मेंटल हेल्थ के लिए रोजाना 1.6 से 1.1 ग्राम ओमेगा-3 फैटी एसिड जरूरी होता है। ऐसे में अखरोट का सेवन आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा हो सकता है।  Also Read - रोज Omega-3 लेने वालों के लिए बड़ा झटका! Brain Health को नहीं मिलता फायदा, नई स्टडी में खुलासा

बच्चों के दिमाग को करना है कंप्यूटर जैसा तेज, रोजाना खिलाएं ये ब्रेन बूस्टर ड्राईफ्रूट्स photo icon3/6

मूंगफली है फायदेमंद

मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए मूंगफली भी काफी हेल्दी होता है। इसके सेवन अल्जाइमर, पार्किंसंस, स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी आदि जैसे न्यूरोडीजेनेरेटिव डिजीज के खतरों को कम किया जा सकता है। अगर आप अपने बच्चों का मेंटल हेल्थ बेहतर करना चाहते हैं तो उन्हें मूंगफली का सेवन जरूर कराएं।

बच्चों के दिमाग को करना है कंप्यूटर जैसा तेज, रोजाना खिलाएं ये ब्रेन बूस्टर ड्राईफ्रूट्स photo icon4/6

बादाम का करें सेवन

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा एग्जाम की बेहतर तरीके से तैयारी कर सके, तो इसके लिए उन्हें रोजाना भीगे हुए बादाम खिलाएं। बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, कैल्शियम, कॉपर और मैग्नीशियम इत्यादि भरपूर रूप से होता है, जो आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर कर सकता है। बच्चों को आप इसे भीगोकर दे सकते हैं। इसके अलावा बादाम को आप मिल्क शेक में या फिर रोस्ट करके भी दे सकते हैं।  Also Read - क्या सच में युवाओं में बढ़ रहे हैं ब्रेन ट्यूमर के मामले और क्या हो सकता है इसके पीछे का कारण?

बच्चों के दिमाग को करना है कंप्यूटर जैसा तेज, रोजाना खिलाएं ये ब्रेन बूस्टर ड्राईफ्रूट्स photo icon5/6

कद्दू के बीज से ब्रेन करें बूस्ट

ब्रेन को बूस्ट करने के लिए आप बच्चों को कद्दू के बीजों का सेवन कराएं। कद्दू के बीज एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर और जिंक से भरपूर होते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम सीखने के कौशल और स्मृति को बढ़ाता है। इसके साथ ही यह न्यूरोडीजेनेरेटिव डिजीज से बचाव करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप मस्तिष्क के कार्यों को बेहतर करना चाहते हैं तो कद्दू के बीजों का सेवन कराएं।

बच्चों के दिमाग को करना है कंप्यूटर जैसा तेज, रोजाना खिलाएं ये ब्रेन बूस्टर ड्राईफ्रूट्स photo icon6/6

हेजलनट्स से ब्रेन करें बूस्ट

बच्चों के दिमाग को तेज करने के लिए आप हेजलनट्स को खिलाएं। यह विटामिन बी1, विटानिव ई,, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट और हेल्दी फैट होता है, जो आपके मस्तिष्क को होने वाली परेशानियों के जोखिमों को कम कर सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन ई उम्र बढ़ने के साथ होने वाली अल्जाइमर, डिमेंशिया और पार्किंसंस जैसी बीमारियों के जोखिमों को कम कर सकता है। इसकी मदद से तंत्रिका तंत्र के कार्यों को बेहतर किया जा सकता है।  Also Read - पेट की चर्बी कम न करने से सिकुड़ सकता है दिमाग, नई स्टडी ने किया दावा