हीट वेव में ठंडक का अहसास कराते हैं ये 5 फूड्स, आज से ही करें अपनी डेली डाइट में शामिल

Garmi Kam Karne Ke Liye Kya Khaye: तेज धूप में घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो डायटीशियन की बताए इन फूड्स का सेवन करें। शरीर की सारी गर्मी दूर हो जाएगी।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated: March 31, 2026, 4:35 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Arpitha Accamma

हीट वेव में ठंडक का अहसास कराते हैं ये 5 फूड्स, आज से ही करें अपनी डेली डाइट में शामिल photo icon1/6

हीटवेव का असर कम कैसे करें?

हल्की बारिश से ठंड और फिर अचानक ही तेज कड़क धूप आ जा रही है। यह धूप इतनी तेज है कि बरसात की वजह से पैदा हुई हवा की ठंडक को भी खत्म कर दे रही है। यह भीषण गर्मी और हीट वेव के दौरान शरीर को ठंडा और संतुलित रखना हम सभी के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इसलिए हमने नारायण हॉस्पिटल, मैसूर की डायटीशियन अर्पिता अक्कम्मा से बात की। उन्होंने बताया कि चिलचिलाती धूप और लू से बचने के लिए हमारी डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों का होना अनिवार्य है जो न केवल हाइड्रेशन प्रदान करें, बल्कि पाचन तंत्र को भी सहारा दें। साथ ही गर्मियों में हमारा शरीर अपनी ऊर्जा का बड़ा हिस्सा आंतरिक तापमान को नियंत्रित करने में खर्च करता है, जिससे पाचन धीमा हो जाता है। इसलिए उन्होंने 5 ऐसे फूड्स व ड्रिंक के बारे में बताया जो आपको हीटवेव सहने की क्षमता देंगे और ठंडक का अहसास कराएंगे।

हीट वेव में ठंडक का अहसास कराते हैं ये 5 फूड्स, आज से ही करें अपनी डेली डाइट में शामिल photo icon2/6

छाछ का सेवन

डायटीशियन ने बताया कि आप अपनी डाइट में छाछ को शामिल करें। यह गर्मियों में सबसे ज्यादा फायदेमंद पेय पदार्थों में से एक है। इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ यह डाइजेशन को इंप्रूव करने में मदद करती है, एसिडिटी, गैस और ब्लोटिंग की समस् को कम करती है। आपको बता दें कि इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जिससे पाचन बेहतर होता है। Also Read - हाई और लो ब्लड प्रेशर क्या है? किस समस्या में कौन से लक्षण नजर आते हैं?

हीट वेव में ठंडक का अहसास कराते हैं ये 5 फूड्स, आज से ही करें अपनी डेली डाइट में शामिल photo icon3/6

खरबूजा का करें सेवन

डायटीशियन ने खरबूजा खाने की भी सलाह दी है क्योंकि इसमें पानी बहुत ही अधिक मात्रा में पाया जाता है। अगर आप रोजाना इसे खाते हैं तो तेज गर्मी में घर से बाहर रहने के बाद भी आपको डिहाइड्रेशन नहीं होगा और गर्मी भी कम महसूस होगी। वरना अक्सर हीटवेव के दौरान शरीर में पानी की कमी जल्दी हो जाती है, जिससे रास्ते में ही लोगों को चक्कर आने या उल्टी होने की संभावना बढ़ जाती है।

हीट वेव में ठंडक का अहसास कराते हैं ये 5 फूड्स, आज से ही करें अपनी डेली डाइट में शामिल photo icon4/6

नीम की कोमल पत्तियों का सीमित उपयोग

भले ही स्वाद में कड़वा हो, लेकिन नीम की कोमल पत्तियां अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती हैं। गर्मियों में इनका सीमित मात्रा में सेवन करने से शरीर को इंफेक्शन होने से बचाया जा सकता है। नीम खाने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि हीटवेव के दौरान बैक्टीरिया और इंफेक्शन का खतरा अधिक होता है। ऐसे में नीम की पत्तियां शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूत करती हैं। Also Read - 100 साल बाद TB के खिलाफ नई उम्मीद, जल्द आ सकती है नई वैक्सीन: WHO

हीट वेव में ठंडक का अहसास कराते हैं ये 5 फूड्स, आज से ही करें अपनी डेली डाइट में शामिल photo icon5/6

गुड़ खाएं और गर्मी भगाएं

गर्मियों में चीनी की जगह गुण खा सकते हैं, यह एक मीठे का एक हेल्दी विकल्प है। वहीं गर्मियों में हीट वेव की वजह से शरीर में कमजोरी आ जाती है और कई मिनरल्स की कमी हो जाती है। लेकिन जब आप नियमित अंतराल में गुड़ खाते हैं तो यह आपके शरीर में आयरन और पोटेशियम की कमी को पूरा करने का काम करता है और इंस्टेंट एनर्जी देता है।

हीट वेव में ठंडक का अहसास कराते हैं ये 5 फूड्स, आज से ही करें अपनी डेली डाइट में शामिल photo icon6/6

खरबूजा और गुड़ से बना शरबत

आपने शायद यह न पिया हो पर डायटीशियन अर्पिता हीटवेव के दौरान खरबूजा और गुड़ से बना नेचुरल शरबत गर्मियों के लिए कहती हैं। यह ठंडक देने वाला एक बेहतरीन पेय है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को भी पूरा करता है। यह बाजार में मिलने वाले प्रोसेस्ड कोल्ड ड्रिंक्स की तुलना में यह ज्यादा हेल्दी और नेचुरल होता है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - किडनी स्टोन निकलने का बाद फिर से होने का कितना खतरा रहता है? डॉक्टर से जानिए

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source