English हिन्दी
Advertisement

मानसून में लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

मानसून हमारे शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है, जिनमें से एक लिवर भी है। डॉक्टर के अनुसार आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके लिवर की हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं।

Written By Vidya Sharma
Updated : July 17, 2026 12:39 PM IST

मानसून में लिवर को हेल्दी कैसे रखें?

मानसून बरसात के साथ ठंडी हवा और राहत भी लेकर आता है, लेकिन साथ ही बैक्टीरिया, वायरस और फंगस का खतरा भी बढ़ाता है। बारिश के दौरान जगह-जगह जमा होने वाले गंदे पानी और संक्रमित भोजन के कारण हेपेटाइटिस A और E जैसी लिवर से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए मानसून में लोग बाहर का खाना-पीना कम कर देते हैं। सी.के बिड़ला हॉस्पिटल, गुरुग्राम के एसोसिएट डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर तुषार तायल बताते हैं कि “लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, क्योंकि यह बॉडी से टॉक्सिन्स निकालने, डाइजेशन को बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखने का काम करता है।” लिवर को नेचुरल तरीके से हेल्दी रखना है तो डॉक्टर के बताए इन 5 पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। जब लिवर स्वस्थ रहेगा तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर बनी रहेगी।

लहसुन खाने से मिल सकते हैं ये फायदे

डॉक्टर बताते हैं कि लहसुन में सल्फर कंपाउंड्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, लिवर की सामान्य कार्यप्रणाली को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है। इसे दाल, सब्जी या सूप में शामिल करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

ग्रीन टी पीने की आदत डालें

PubMed की स्टडी में पाया गया है कि ग्रीन टी में कैटेचिन्स नाम के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो लिवर फैट कम करने और लिवर के हेल्दी फंक्शन को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप चाय पीते हैं तो उसकी मात्रा कम कर दें और अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी से करें।

Advertisement

हल्दी है बहुत फायदेमंद

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो लिवर की सूजन कम करने में मदद करता है। साथ ही यह पित्त के उत्पादन को बढ़ावा देकर फैट को पचाने और शरीर से कुछ टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकता है।

करेला खाना कितना फायदेमंद

डॉक्टर ने बताया कि करेले में ऐसे नेचुरल कंपाउंड्स होते हैं, जो लिवर की कार्यप्रणाली को सक्रिय करने, पित्त के स्राव को बढ़ाने और शरीर की सामान्य लिवर कार्यप्रणाली को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं। बच्चों को भी अलग-अलग तरह से करेला बनाकर खिलाएं।

जामुन देता है ये फायदे

जामुन में मौजूद पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट लिवर सेल्स को डैमेज होने से बचाने, टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और हेल्दी बाइल प्रोडक्शन को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। साथ ही जामुन एक मौसमी फल है, इसलिए मानसून में जामुन के फायदों का मजा जरूर लें। डिस्क्लेमर: लिवर को हेल्दी बनाने के लिए आप अपनी डाइट को बेहतर बना सकते हैं। लेकिन अगर आपको डायबिटीज, लिवर डिजीज या कोई अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्या है तो डाइट में बदलाव के लिए डाइटिशियन या अपने डॉक्टर से बात करें।