चेहरे पर गुलाब जल कब लगाना चाहिए? जानिए इसमें क्या मिलाकर लगाने से मिलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन

Rose Water For Face: गुलाब जल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन आपको इसे लगाने का सही समय और तरीका पता होना जरूरी है। आइए, जानते हैं चेहरे पर गुलाब जल कब और कैसे लगाएं -

Written by priya mishra | Published : June 25, 2025 11:10 AM IST

1/6

चेहरे पर गुलाब जल लगाने से क्या होता है?

Chehre Par Gulab Jal Lagane Se Kya Hota Hai: गुलाब जल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए कई लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में गुलाब जल को शामिल करते हैं। यह त्वचा को मॉइश्चराइज्ड और हाइड्रेटेड रखता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स और गंदगी को भी रिमूव करता है। गुलाब जल त्वचा की जलन और रेडनेस को कम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा, यह मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इतना ही नहीं, गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को भी बैलेंस करता है और त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। नियमित रूप से चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।

2/6

चेहरे पर गुलाब जल कब लगाना चाहिए?

वैसे तो आप चेहरे पर गुलाब जल को किसी भी समय लगा सकते हैं। लेकिन चेहरे पर गुलाब जल को लगाने का सबसे सही समय सुबह और रात का है। अगर आप रोज सुबह चेहरे पर गुलाब जल लगाएंगे, तो त्वचा दिनभर मुलायम और ग्लोइंग नजर आएगी। वहीं, रात में चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा पर मौजूद गंदगी, धूल-मिट्टी, प्रदूषण के कण और मेकअप आसानी से निकल जाते हैं। इससे त्वचा से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होंगी। Also Read - क्या चेहरे पर एलोवेरा और गुलाब जल को एक साथ लगा सकते हैं? जानें

3/6

चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं?

आप चहेरे पर गुलाब जल को टोनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को क्लींजर या फेस वॉश से साफ कर लें और तौलिए से पोंछकर चेहरा सुखा लें। आप एक कॉटन बॉल की मदद से गुलाब जल को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर लगा रहने दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा कोमल और मुलायम बनेगी। साथ ही, चेहरे का निखार भी बढ़ेगा।

5/6

रात को चेहरे पर गुलाब जल लगाकर सोने से क्या होता है?

चेहरे पर रात भर गुलाब जल लगाकर रखने से त्वचा को कई फायदे होते हैं। रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा को गहराई से नमी मिलती, जिससे त्वचा कोमल और मुलायम बनती है। यह त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाता है और रोम छिद्रों को साफ करता है, जिससे मुंहासों और फोड़े-फुंसियों से बचा जा सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा की जलन, सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है, जिससे त्वचा जवां और चमकदार बनी रहती है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद कर सकता है।

6/6

गुलाब जल का फेस पैक कैसे बनाएं?

गुलाब जल का फेस पैक बनाने के लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें एक चमच 2 चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा पर सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी। Also Read - चेहरे पर कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाकर लगाने से क्या होता है?