चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से क्या होता है?
Chehre Par Kacha Doodh Lagane Se Kya Hota Hai: कच्चा दूध हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी असरदार होता है। इतना ही नहीं, कच्चा दूध त्वचा की पिगमेंटेशन, टैनिंग, फाइन लाइन्स और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकता है। नियमित रूप से चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।