40+ महिलाएं चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कब लगाएं?
वैसे तो 40+ महिलाएं चेहरे पर किसी भी समय मुल्तानी मिट्टी लगा सकती हैं। लेकिन, सुबह और रात के समय मुल्तानी मिट्टी लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप रोज सुबह चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाएंगे, तो इससे त्वचा से सारा अतिरिक्त तेल निकल जाएगा। इससे त्वचा पूरे दिनभर निखरी हुई और खिली-खिली नजर आएगी। वहीं, अगर आप चेहरे रात को मुल्तानी मिट्टी लगाएंगे, तो इससे त्वचा पर जमी सारी धूल-मिट्टी और गंदगी निकल जाएगी।