चेहरे पर बेसन कब लगाना चाहिए?
वैसे तो आप बेसन को चेहरे पर किसी भी समय लगा सकते हैं। लेकिन, सुबह और रात के समय चेहरे पर बेसन लगाना बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप रोज सुबह चेहरे पर बेसन लगाएंगे, तो त्वचा दिनभर फ्रेश और खिली-खिली नजर आएगी। सुबह चेहरे पर बेसन लगाने से त्वचा की रंगत भी साफ नजर आती है। वहीं, रात में चेहरे पर बेसन लगाने से पोर्स हेल्दी बनते हैं और त्वचा अच्छी तरह से क्लीन हो जाती है।