चेहरे पर गुलाब जल कब और कैसे लगाना चाहिए?
How To Use Rose Water On Face: गुलाब जल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्किन केयर के लिए इसका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। यह त्वचा को मॉइश्चराइज्ड और हाइड्रेटेड रखता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स और गंदगी को साफ करने में भी मदद करता हैं। गुलाब जल त्वचा की रेडनेस और जलन को कम करने में भी मददगार होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं, गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को भी बैलेंस करता है और त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। नियमित रूप से चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। वैसे तो आप चेहरे पर गुलाब जल को किसी भी समय लगा सकते हैं। लेकिन चेहरे पर गुलाब जल लगाने का सबसे सही समय सुबह और रात का है। जी हां, सुबह और रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाना त्वचा के लिए ज्यादा फायदेमंद रहता है। अगर आप सुबह चेहरे पर गुलाब जल लगाएंगे, तो इससे दिनभर त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी। वहीं, अगर रात में सोने से पहले गुलाब जल लगाएंगे, तो अगले दिन सुबह खिली-खिली दिखेगी। साथ ही, इससे त्वचा का निखार भी बढ़ेगा। तो आइए, जानते हैं चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं (Chehre Par Gulab Jal Kaise Lagaye)