चेहरे पर कच्चा दूध कब और कैसे लगाना चाहिए?
Chehre Par Kacha Doodh Lagane Ka Sahi Samay: कच्चा दूध त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए कई लोग अपने स्किन केयर रूटीन में कच्चे दूध को शामिल करते हैं। यह त्वचा को मॉइश्चराइज्ड और हाइड्रेटेड रखता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स और गंदगी को साफ करने में भी मदद करता हैं। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी असरदार होता है। इसके अलावा, कच्चा दूध पिगमेंटेशन, टैनिंग, फाइन लाइन्स और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकता है। नियमित रूप से चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से मुलायम और चमकदार बनती है। वैसे तो आप चेहरे पर कच्चे दूध को किसी भी समय लगा सकते हैं। लेकिन चेहरे पर कच्चे दूध लगाने का सबसे सही समय सुबह और रात का है। जी हां, सुबह और रात को सोने से पहले चेहरे पर कच्चा दूध लगाना स्किन के लिए ज्यादा फायदेमंद रहता है। अगर आप सही समय पर चेहरे पर कच्चा लगाएंगे, तो इससे दिनभर त्वचा निखरी और बेदाग नजर आएगी। तो आइए, जानते हैं चेहरे पर कच्चा दूध कैसे लगाएं (Chehre Par Dahi Kaise Lagaye)?