चेहरे पर शहद कब और कैसे लगाना चाहिए?
Chehre Par Shahad Lagane Ka Sahi Samay: शहद हमारी सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसलिए कई लोग अपने स्किन केयर रूटीन में शहद को शामिल करते हैं। यह त्वचा को मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स और गंदगी को साफ करने में भी मदद करता है। इसके अलावा, यह मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, टैनिंग, फाइन लाइन्स और झुर्रियों की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। शहद त्वचा की रंगत को सुधारने में भी असरदार होता है। नियमित रूप से चेहरे पर शहद लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। वैसे तो आप चेहरे पर शहद को किसी भी समय लगा सकते हैं। लेकिन चेहरे पर शहद लगाने का सबसे सही समय सुबह और रात का है। अगर आप सुबह चेहरे पर शहद लगाएंगे, तो इससे दिन भर त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी। वहीं, रात में चेहरे पर शहद लगाने से त्वचा पर मौजूद गंदगी और धूल-मिट्टी आसानी से निकल जाती है। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ेगा। तो आइए, जानते हैं चेहरे पर शहद कैसे लगाएं (Chehre Par Shahad Kaise Lagaye)?