स्किन रहेगी हेल्दी, बना रहेगा निखार, रोज खाएं ये 5 चीजें

Verified Medically Reviewed By: Dr Shrey Sharma

Healthy Skin Diet: आज हम आपको डॉक्टर श्रेय के बताए 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अगर आपने अपनी डाइट में शामिल कर लिया तो स्किन को हेल्दी व ग्लोइंग होने से कोई नहीं रोक पाएगा।

Written by Vidya Sharma | Published : September 3, 2025 8:25 AM IST

1/6

हेल्दी स्किन के लिए क्या खाएं?

Healthy Skin Ke LIye Kya Khaye: स्वस्थ, चमकती त्वचा बनाए रखना हर महिला के लिए किसी टारगेट को अचीव करने जैसा होता है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका निभाता है भोजन, आप जो खाते हैं वह चेहरे पर नजर आता है। यानी कि अगर आप बाहर का अनहेल्दी फूड खाएंगे तो चेहरे पर एक्ने-पिंपल्स व डलनेस नजर आएगी और अगर हेल्दी खाएंगे तो स्किन हेल्दी रहेगी और निखार बना रहेगा। पोषक तत्वों से भरपूर आहार आपकी त्वचा को अंदर से पोषण दे सकता है, जिससे उसे कोमल, चमकदार और सामान्य समस्याओं से मुक्त रहने में मदद मिलती है। आइए रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि रोजाना क्या खाने से आप अपनी स्किन को हेल्दी व ग्लोइंग बना सकते हैं। कौन से पोषक तत्वों की आपको जरूरत है।

2/6

ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स

ओमेगा-3 फैटी एसिड आवश्यक फैट हैं जिनका उत्पादन हमारा शरीर स्वयं नहीं कर सकता है। ये त्वचा के लिपिड बैरियर को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, जो नमी को अंदर और जलन पैदा करने वाले पदार्थों को बाहर रखता है। ओमेगा-3एस में एंटी इंफ्लामेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो मुंहासों और रोसैसिया जैसी स्थितियों से जुड़ी रेडनेस और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन जैसी फैटी फिश, अखरोट, चिया सीड्स और अलसी के बीज खाकर आप इस पोषक तत्व की पूर्ति कर सकते हैं। Also Read - गर्मियों में रखना चाहते हैं अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग? तो जान लें स्किन केयर रूटीन में AHA और BHA का महत्व

3/6

विटामिन सी रिच फूड्स

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन C बहुत जरूरी है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो कोलेजन बनाने में मदद करता है। कोलेजन त्वचा को जवान और टाइट रखता है। उम्र बढ़ने के साथ कोलेजन कम होने लगता है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स आती हैं। अगर आप भरपूर मात्रा में विटामिन C खाते हैं तो ये शरीर में कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे स्किन ग्लो करती है। इसके मुख्य स्रोत संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी, कीवी, शिमला मिर्च, ब्रोकोली और केल हैं। अपनी डाइट में इन चीज़ों को शामिल करके आप अपनी त्वचा को अंदर से पोषण दे सकते हैं।

4/6

पानी से भरपूर फूड्स

हेल्दी स्किन के लिए शरीर में पानी की सही मात्रा होना बहुत जरूरी है। सिर्फ पानी पीने के अलावा आप ऐसे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं जो जूसी हों, ताकि शरीर में किसी न किसी रूप हाइड्रेटेड रहे। जब स्किन हाइड्रेट रहती है तो स्किन प्रॉब्लम नहीं होती हैं और ग्लो बना रहता है। आप खीरा, तरबूज, अजवाइन और टमाटर जैसी चीजों को खाकर अपनी शरीर में पानी और जरूरी विटामिन व मिनरल्स की कमी को पूरा कर सकते हैं। Also Read - चेहरे पर लगाएं इस लाल सब्जी का पेस्ट, पिम्पल और एक्ने की समस्या हो जाएगी दूर

5/6

एंटीऑक्सीडेंट को करें डाइट में शामिल

एंटीऑक्सीडेंट हमारी त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं और एजिंग प्रोसेस को तेज करते हैं। ब्लूबेरी, रास्पबेरी, ब्लैकबेरी, केला व पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां खाकर आप इसकी पूर्ति कर सकते हैं और अपनी स्किन को हेल्दी बना सकते हैं।

6/6

नट्स और सीड्स का करें सेवन

मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स स्किन को हाइड्रेट, सॉफ्ट और हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। ये स्वस्थ कोशिकाओं की झिल्ली बनाने में मदद करते हैं, जो त्वचा को सही तरह से काम करने के लिए जरूरी होती हैं। आप एवोकाडो, बादाम, अखरोट, सूरजमुखी के बीज और जैतून का तेल खाकर अपनी स्किन को हेल्दी बना सकते हैं। Also Read - स्किन का खोया निखार वापस लाने का पावरफुल तरीका है इन दो चीजों को मिलाकर बनाया ये फेस पैक, ऐसे करें इस्तेमाल