डेल्टा वेरिएंट के बारे में आपको जरूर पता होनी चाहिए ये 5 बातें
करीब डेढ़ साल से कोरोना वायरस (Corona Virus) ने पूरी दुनिया को अपना मोहरा बनाया हुआ है। कभी किसी देश के राज्य अचानक से कोरोना के केस बढ़ने लगते हहैं तो कभी किसी देश में अचानक से कोरोना का रूप बदल जाता है। अब तक कोरोना के कई रूप सामने आ चुके हैं लेकिन डॉक्टर्स और वैज्ञानिक डेल्टा वेरिएंट (Coronavirus Delta Variant) को सबसे ज्यादा खतरनाक और संक्रामक बता रहे हैं। सबसे ज्यादा डराने वाली बात ये है कि डेल्टा वेरिएंट के भी 13 नए वेरिएंट अब तक आ चुके हैं जिसमें से 3 वेरिएंट भारत के सैपंलों में भी मिल सकता है। कई वैज्ञानिक कह रहे हैं कि डेल्टा वेरिएंट ही कोरोना की तीसरी लहर का कारण बन सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि डेल्टा वेरिएंट क्या है, यह कैसे फैलता है और यह कितना खतरनाक है।
