30 दिन तक माचा टी पीने से क्या होता है?
Matcha Tea Benefits and Side Effects: मैं पिछले काफी समय से अपनी फेवरेट चाय का विकल्प तलाश कर रही थी और एक दिन ये तलाश माचा टी पर आकर खत्म हुई। लगभग 1 महीने से मैं रोजाना सुबह एक कप माचा टी पी रही हूं। माचा टी (Matcha Tea) पीते समय मैंने ये नोटिस किया कि पिछले 4-5 सालों में ये वेलनेट और फिटनेस ड्रिंक (Matcha Tea Peene ke Fayde) के तौर पर काफी फेमस हुई। 30 दिन तक लगातार माचा टी पीने के बाद मेरे दिमाग में ये सवाल आया कि अगर कोई व्यक्ति 30 दिन तक रोज माचा टी पीता है, तो शरीर में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं? क्या माचा टी हर किसी के लिए सुरक्षित है? और क्या इसके कुछ नुकसान भी हैं? मैंने इन सवालों का जवाब जानने के लिए डाइटिशियन प्रांजल कुमत से बात की।