इन 5 स्थितियों में लोगों को गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए हार्ट अटैक का 1 भी लक्षण, जानें किन्हें है खतरा

Risk of heart attack: हार्ट अटैक के बढ़ रहे खतरे को कम करने के लिए यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कुछ खास लोगों में ज्यादा बढ़ रहा है और इनकी पहचान करना जरूरी है।

Written by Mukesh Sharma | Updated : October 23, 2023 2:01 PM IST

1/6

किन लोगों में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा (Who Is More Prone To Heart Attack)

हार्ट अटैक आने के जोखिम वैसे तो किसी भी व्यक्ति के शरीर में बढ़ सकते हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि आजकल देखा जा रहा है कि काफी संख्या में लोगों की जीवनशैली प्रभावित हो चुकी है और लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है, जिन्हें हार्ट अटैक भी एक है। इतना ही नहीं जो लोग अपना हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन रखने की कोशिश कर रहे हैं और हेल्दी डाइट ले रहे हैं उन्हें भी हार्ट से जुड़ी बीमारियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन यह भी सच है कि कुछ लोगों में हार्ट अटैक आने का खतरा अन्य लोगों से ज्यादा होता है और खासतौर पर सावधान रहना चाहिए। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 प्रकार के लोगों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें हार्ट अटैक आने का खतरा ज्यादा हो सकता है। यदि आप भी नीचे बताए गए इन लोगों में से एक हैं, तो आपको भी विशेष रूप से सावधान रहना जरूरी है।

2/6

1. एक निश्चित उम्र के बाद (Heart Attack Risk After Certain Age)

उम्र के साथ-साथ हमारे शरीर के कुछ अंग कमजोर पड़ कर ठीक से काम करना धीरे-धीरे बंद कर देते हैं और हार्ट भी इन्हीं अंगों में से एक है। इसलिए पुरुषों 45 साल की उम्र के बाद और महिलाओं में 55 साल ही उम्र के बाद हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। Also Read - ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ने से कभी भी पड़ सकता है दिल का दौरा, जानिए नॉर्मल व्यक्ति का ट्राइग्लिसराइड्स लेवल कितना होना चाहिए

3/6

2. क्रोनिक बीमारियों से ग्रस्त (Heart Attack Risk In Certain Chronic Disease)

पहले से शरीर में कोई क्रोनिक बीमारी होना हार्ट अटैक आने के खतरे को कई गुना तक बढ़ा सकती है। खासतौर पर यदि आप हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं, तो आपको अपनी हार्ट हेल्थ की विशेष रूप से देखभाल करना जरूरी है।

4/6

3. मोटापे से ग्रस्त लोग (Heart Attack Risk In Obese People)

मोटापा हमारे शरीर में कई बीमारियों की जन्म दे सकता है और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा हेल्थ कंडीशन में भी इसमें से एक है। शरीर का वजन सामान्य से जितना ज्यादा बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा भी उसके साथ उतना ही बढ़ सकता है। साथ ही मोटापा डायबिटीज व हाई बीपी जैसी बीमारियों का कारण भी बन सकता है, जो हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाती हैं। Also Read - कॉफी पीने का ये है सही समय, हार्ट अटैक का रिस्क होता है कम?

5/6

4. फैमिली हिस्ट्री वाले (Heart Attack Risk With Family History)

जिन लोगों को परिवार में पहले एक या ज्यादा सदस्यों को हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो चुकी हैं, तो उन्हें भी खासतौर पर सावधान रहने की जरूरत है। हार्ट से जुड़ी कई बीमारियां जेनेटिक हो सकती हैं और इसलिए परिवार के अन्य सदस्य भी हार्ट अटैक आने के खतरे में आ जाते हैं। ऐसे में डॉक्टर से समय-समय पर उचित सलाह लेते रहना चाहिए।

6/6

5. गतिहीन जीवन जीने वाले (Heart Attack Risk In Sedentary Lifestyle)

सेडेंटरी लाइफस्टाइल हार्ट अटैक के प्रमुख जोखिम कारकों में से एक हो सकता है। उदाहरण के लिए कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करने वाले लोग या फिर कोई भी अन्य व्यवसाय जिसमें दिन का ज्यादातर समय बैठे-बैठे ही गुजरता है, ऐसी जीवनशैली हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाती है। Also Read - इस उम्र में रहता है हार्ट अटैक का सबसे अधिक खतरा, जान लें कैसे रखें खुद को सुरक्षित