पित्ती उछलने पर क्या लगाएं?
What to Use on Hives in Hindi: पित्ती एक त्वचा संबंधी समस्या है, जिसमें त्वचा पर खुजलीदार दाने हो जाते हैं। ये दाने उभरे हुए नजर आते हैं। इसकी वजह से त्वचा पर सूजन नजर आ जाती है। यह समस्या आमतौर पर एलर्जिक प्रतिक्रिया के कारण होती है। पित्ती, खुजलीदार लाल धब्बे और उभरे हुए दिखाई देते हैं। पित्ती की समस्या शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकती है। लेकिन, यह समस्या चेहरे, हाथ और पीठ को ज्यादा प्रभावित करती है। इस समस्या को हाइव्स और अर्टिकेरिया भी कहा जाता है। पित्ती होने पर त्वचा रोग विशेषज्ञ से जरूर मिलना चाहिए। लेकिन, आपको कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी पित्ती की समस्या को कम करने की कोशिश कर सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं पित्ती उछलने पर क्या लगाना चाहिए (Pitti Uchalne Par Kya Lagana Chahiye)?