बदलते मौसम में बाल झड़ने पर क्या करना चाहिए?
Hair Fall Control Home Remedies: बदलते मौसम में ज्यादा नमी और पसीने की वजह से बाल चिपचिपे हो जाते हैं। इसकी वजह से संक्रमण का जोखिम भी बढ़ जाता है। नमी की वजह से बाल कमजोर होने लगते हैं। इससे स्कैल्प को नुकसान पहुंचता है। इससे बालों के रोम कमजोर हो जाते हैं और हेयर फॉल होने लगता है। ज्यादातर लोग इस मौसम में झड़ते बालों से परेशान रहते हैं। ऐसे में बालों का झड़ना रोकने के लिए लोग तरह-तरह के शैंपू और अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इनसे बालों को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से बालों का झड़ना रोक सकते हैं। आइए, जानते बैं बदलते मौसम में बाल झड़ने पर क्या लगाना चाहिए (Baal Jhadne Par Kya Lagana Chahiye)?
