Advertisement

40+ महिलाएं चेहरे के दाग-धब्बे कैसे मिटाएं? जानें किन चीजों को लगाने से कम हो जाती है पिग्मेंटेशन

How to Remove Dark Spots: 40 साल के बाद चेहरे पर दाग-धब्बे, पिग्मेंटेशन और झाइयां होने लगती हैं। इन्हें मिटाने के लिए आप घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।

Written By Anju Rawat
Published : July 3, 2025 10:30 AM IST

40+ महिलाएं चेहरे के दाग-धब्बे कैसे मिटाएं?

What to Apply on Face to Remove Dark Spots: उम्र बढ़ने के साथ ही, त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस नजर आने लगती हैं। इस उम्र के बाद चेहरे पर दाग-धब्बे, झाइयां और पिग्मेंटेशन भी होने लगती हैं। जिन लोगों की उम्र 40 साल से ज्यादा है, उनमें ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है यही वजह है कि 40 साल की उम्र के बाद ज्यादातर महिलाएं फेशियल और कई अन्य ट्रीटमेंट्स लेती हैं। खासकर, जब चेहरे पर दाग-धब्बे हो जाते हैं, तो इन्हें मिटाने के लिए महिलाएं लेजर ट्रीटमेंट तक लेते हैं। हालांकि, आप चाहें तो चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं 40+ महिलाएं चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए क्या लगाएं (40+ Mahilaye Chehre ke Daag Dhabbe Kaise Mitaye)?

फिटकरी से दाग-धब्बे कैसे मिटाएं?

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिटकरी में मौजूद गुण दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होते हैं। इसके लिए आप फिटकरी का पाउडर लें। इसमें एलोवेरा जेल, गुलाब जल और कच्चा दूध मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इस पेस्ट को धीरे-धीरे रगड़ते हुए हटा दें। कुछ दिनों तक इसका इस्तेमाल करने से दाग-धब्बे रिमूव होने लगेंगे।

बेसन से दाग-धब्बे कैसे मिटाएं?

अगर आप 40+ महिला हैं, तो चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए बेसन का उपयोग कर सकती हैं। बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करता है। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें और इसमें दही मिलाएं। आप इसमें थोड़ा-सा नींबू का रस और हल्दी भी मिला सकते हैं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर पेस्ट को स्क्रब करते हुए हटा लें। बेहतर रिजल्ट के लिए ऐसा सप्ताह में 3-4 बार करें।

Advertisement

दही से दाग-धब्बे कैसे मिटाएं?

40+ महिलाएं चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बे, झाइयों और पिग्मेंटेशन को मिटाने में असरदार होता है। इसके लिए आप 2-3 चम्मच दही लें। इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाएं और फिर दाग-धब्बों पर अप्लाई करें। 15 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे त्वचा के दाग-धब्बे दूर होंगे और निखार भी बढ़ेगा।

नींबू के रस से दाग-धब्बे कैसे मिटाएं?

नींबू का रस भी दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होता है। 40 साल के बाद भी आप चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 3-4 बूंद नींबू का रस लें और इसे दाग-धब्बों पर लगाएं। नींबू के रस को पूरे चेहरे पर अप्लाई न करें। 5-10 मिनट बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बों को हटाने में मदद करता है।

कच्चे दूध से दाग-धब्बे कैसे मिटाएं?

अगर 40 साल के बाद आप चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। कच्चा दूध त्वचा की गहराई से सफाई करता है। यह पोर्स को हेल्दी बनाए रखता है। साथ ही, त्वचा के मुंहासों और दाग-धब्बों को भी कम करने में मदद करता है। आप कच्चे दूध का इस्तेमाल फेस क्लींजर या फेस पैक के तौर पर कर सकते हैं। कच्चा दूध त्वचा की रंगत को सुधारता है और खूबसूरती बढ़ाने में मदद करता है।