गर्मी में चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए क्या लगाएं?
How to Get Glowing Skin in Summer: गर्मी में धूल और पसीने की वजह से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। इस मौसम में त्वचा डल और बेजान हो जाती है। साथ ही, गर्मी में टैनिंग और सनबर्न भी होने लगता है। इसकी वजह से स्किन डार्क नजर आने लगती है। ऐसे में अक्सर लोग डी-टैन या कई अन्य स्किनकेयर ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन, आप चाहें तो गर्मी में चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। घरेलू उपायों की मदद से भी आप मनचाही त्वचा पा सकते हैं। इनसे चेहरे के दाग-धब्बे भी कम होंगे और त्वचा पर प्राकृतिक निखार आएगा। इससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होंगी। आइए, जानते हैं कि गर्मी में चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए क्या लगाना चाहिए (Garmi me Chehre ka Glow Badhane ke Liye Kya Lagana Chahiye)?
