चेहरा धोने के लिए सुबह क्या लगाएं?
What to Apply on Face for Wash: हम सभी सुबह और शाम को चेहरा जरूर धोते हैं। चेहरा धोने के लिए हम क्लींजर, फेस वॉश या साबुन का इस्तेमाल करते हैं, जो काफी महंगे होते हैं। इनमें केमिकल्स भी होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। खासकर, सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को ज्यादा दिक्कत होती है। ऐसे में हर कोई नेचुरल इंग्रीडिएंट्स वाले क्लींजर का चुनाव करते हैं। लेकिन, ऐसे क्लींजर जेब पर भारी पड़ जाते हैं। इसलिए आप चाहें तो चेहरा धोने के लिए घरेलू उपायों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जी हां, घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से चेहरे को डीप क्लीन किया जा सकता है। आइए, जानते हैं चेहरा धोने के लिए सुबह क्या लगाना चाहिए (Chehra Dhone ke Liye Subah Kya Lagana Chahiye)?
