चेहरे के काले दाग मिटाने के लिए रात में क्या लगाएं?
What to Apply on Face to Remove Dark Spots: बेदाग त्वचा, चेहरे की खूबसूरती पर चार चांद लगाता है। इसलिए हर कोई बेदाग और निखरी त्वचा की चाह रखता है। लेकिन, चेहरे पर काले दाग या मुंहासे जैसी समस्याएं होना बेहद आम हैं। काले दाग, चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। इसलिए जब भी किसी के चेहरे पर दाग होते हैं, तो वे तरह-तरह के उपाय आजमाने लगते हैं। कोई लेजर ट्रीटमेंट लेता है, तो कोई पीलिंग करवाता है। इतना ही नहीं, कई लोग फेशियल और डी-टैन भी करवाते हैं। लेकिन, आप चाहें तो चेहरे के काले दाग मिटाने के लिए घर पर मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। चेहरे के काले दाग मिटाने के लिए आप रात में इन चीजों का यूज कर सकते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे के काले दाग मिटाने के लिए रात में क्या लगाना चाहिए (Chehre ke Kale Daag Mitane ke Liye Raat me Kya Lagana Chahiye)?