रात को चेहरे पर क्या लगाएं?
What to Apply on Face at Night: हम सभी सुबह चेहरे की प्रॉपर केयर करते हैं। प्रॉपर स्किनकेयर रूटीन फॉलो करते हैं। इससे त्वचा पूरे दिनभर खिली-खिली और फ्रेश नजर आती है। लेकिन, रात को आलस या थकान की वजह से त्वचा की पूरी देखभाल नहीं कर पाते हैं। हालांकि, आपको रात के समय भी प्रॉपर स्किनकेयर जरूर करनी चाहिए। रात को घर आने के बाद आप चेहरे पर कुछ घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं। इन चीजों को लगाने से त्वचा सुबह फ्रेश और निखरी हुई नजर आती है। आप चेहरे पर कई चीजें अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन, त्वचा को मॉइश्चराइज भी जरूर करें। साथ ही, रात को चेहरे पर सीरम भी अप्लाई करें। आइए, ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं रात को चेहरे पर क्या लगाएं (Rat ko Chehre Par Kya Lagaye)?