गर्मी में सुबह उठते ही चेहरे पर क्या लगाएं?
What to Apply on Face After Waking up in Summer: हम सभी सुबह उठने के बाद ब्रश करते हैं और फिर सीधे नहाने चले जाते हैं। जबकि, सुबह के समय प्रॉपर स्किनकेयर करना बहुत जरूरी होता है। यानी आपको सुबह उठते ही दांतों के साथ, चेहरे की देखभाल भी जरूर करनी चाहिए। कई लोग मॉर्निंग स्किनकेयर (Morning Skin Care Routine) करने के लिए मंहगे क्लींजर, टोनर या फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत बिल्कुल नहीं है। आप घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से ही त्वचा की देखभाल (Skin Care Tips in Hindi) कर सकते हैं। इन चीजों को चेहरे पर लगाने से त्वचा का निखार बढ़ेगा और स्किन नेचुरली ग्लो करेगी। कई घरेलू उपाय चेहरे के दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को भी कम करने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आप भी सुबह उठते ही चेहरे की देखभाल नहीं करते हैं, तो इन चीजों का इस्तेमाल करना जरूर शुरू कर दें। इससे त्वचा पूरे दिनभर फ्रेश और निखरी हुई नजर आएगी। आइए, जानते हैं गर्मी में सुबह उठते ही चेहरे पर क्या लगाएं (Garmi me Subah Uthate hi Chehre Par Kya Lagaye)?