बालों में शैंपू की जगह क्या लगाना चाहिए? जानें 5 चीजें, जिनसे लंबे-घने बनेंगे बाल

Hair Care Tips in Hindi: बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए आप इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें, बालों को की देखभाल कैसे करें।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : July 15, 2025, 8:41 AM

बालों में शैंपू की जगह क्या लगाना चाहिए? जानें 5 चीजें, जिनसे लंबे-घने बनेंगे बाल photo icon1/6

शैंपू के बजाय बालों पर क्या लगाएं?

What to Apply on Hair in Hindi: बाल खूबसूरती को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। अगर बाल अच्छे होते हैं, जो चेहरे की सुंदरता पर भी चार चांद लग जाता है। लेकिन, आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है। इतना ही नहीं, उम्र से पहले बाल सफेद भी होने लगते हैं। दरअसल, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, तनाव, खराब लाइफस्टाइल और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बालों को नुकसान पहुंचता है। बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए ज्यादातर लोग महंगे शैंपू आदि का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, आप चाहें तो बालों पर शैंपू की जगह पर भी कई चीजों का उपयोग कर सकते हैं। घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से बालों को हेल्दी बनाया जा सकता है। आप बाल धोने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं शैंपू के बजाय बालों पर क्या लगाएं (Shampoo ki Jagah Balo Par Kya Lagaye)?

बालों में शैंपू की जगह क्या लगाना चाहिए? जानें 5 चीजें, जिनसे लंबे-घने बनेंगे बाल photo icon2/6

चावल का पानी

चावल का पानी सेहत और त्वचा के साथ ही, बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आप शैंपू के बजाय चावल के पानी से बाल धो सकते हैं। चावल का पानी बालों को गहराई से साफ करता है। यह बालों को कोमल, मुलायम और चमकदार बनाता है। चावल का पानी बालों से जुड़ी कई अन्य समस्याओं को भी दूर करता है। आप चाहें तो चावल के पानी में शैंपू मिलाकर भी हेयर वॉश कर सकते हैं। Also Read - झड़ते बाल और Dull Skin से परेशान हैं आप? Dr. Vinay or Dr. Richa से जानिए इलाज | #FitIndiaHitIndia

बालों में शैंपू की जगह क्या लगाना चाहिए? जानें 5 चीजें, जिनसे लंबे-घने बनेंगे बाल photo icon3/6

रीठा पाउडर

रीठा पाउडर बालों के लिए काफी अच्छा होता है। आप बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए रीठा पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप रीठा पाउडर लें और इसे पानी में मिलाएं। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। 40-50 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बाल मजबूत और घने बनेंगे। रीठा पाउडर हेयर फॉल को कंट्रोल करता है और बालों को लंबा बनाता है।

बालों में शैंपू की जगह क्या लगाना चाहिए? जानें 5 चीजें, जिनसे लंबे-घने बनेंगे बाल photo icon4/6

शिकाकाई पाउडर

शैंपू के बजाय आप शिकाकाई पाउडर से बाल धो सकते हैं। शिकाकाई पाउडर बालों की अच्छी तरह से क्लींजिंग करता है। इसके लिए आप एक कटोरी पानी में शिकाकाई पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। एक घंटे बाद बालों को सादे पानी से धो लें। आप चाहें तो माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए इस पेस्ट को सप्ताह में एक बार लगाना फायदेमंद हो सकता है।  Also Read - क्या बालों पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं? जानें Aloe Vera Gel बालों को कैसे बनाता है सॉफ्ट-शाइनी

बालों में शैंपू की जगह क्या लगाना चाहिए? जानें 5 चीजें, जिनसे लंबे-घने बनेंगे बाल photo icon5/6

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी स्किन के साथ ही, बालों के लिए भी फायदेमंद होती है। अगर आपके बाल जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं, तो आप मुल्तानी मिट्टी का उपयोग कर सकते हैं। आप गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद बालों को पानी से धो लें। इससे बाल मुलायम बनेंगे और बालों का झड़ना रुकेगा। बालों की खूबसूरती भी बढ़ेगी। आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी में दही भी मिला सकते हैं।

बालों में शैंपू की जगह क्या लगाना चाहिए? जानें 5 चीजें, जिनसे लंबे-घने बनेंगे बाल photo icon6/6

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल बालों को मुलायम बनाता है। आप शैंपू के बजाय एलोवेरा जेल से बाल साफ कर सकते हैं। आप एलोवेरा जेल को शैंपू में मिक्स करके इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर सीधे तौर पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल स्कैल्प को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। एलोवेरा हेयर फॉल को रोकता है और हेयर ग्रोथ में मदद करता है। यह स्कैल्प इंफेक्शन से भी बचाता है। Also Read - बढ़ते पॉल्युशन में बालों की देखभाल कैसे करें?

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source