विटामिन-ई कैप्सूल में क्या मिलाकर लगाने से चेहरा साफ होता है? जानें 5 तरीके, जिनसे निकलेगी सारी गंदगी

Vitamin E Capsule se Chehra Kaise Saaf Kare: महंगे क्लींजर के बजाय आप विटामिन-ई कैप्सूल से चेहरा साफ कर सकते हैं। यह चेहरे की गंदगी को पूरी तरह से साफ कर देता है। त्वचा को मुलायम भी बनाता है।

Written by Anju Rawat | Published : May 15, 2025 1:33 PM IST

1/6

विटामिन-ई कैप्सूल में क्या मिलाकर लगाने से चेहरा साफ होता है?

What to Mix with Vitamin E Capsule to Clean Face: विटामिन ई सेहत के साथ ही, स्किन के लिए भी बेहद जरूरी होता है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाता है। विटामिन ई कैप्सूल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो स्किन को मुलायम और कोमल बनाते हैं। यह त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाती है। विटामिन ई स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए आप चाहें तो विटामिन ई कैप्सूल से चेहरा साफ कर सकते हैं। आप महंगे क्लींजर के बजाय चेहरा साफ करने के लिए विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं विटामिन-ई कैप्सूल में क्या मिलाकर चेहरा साफ होता है (Vitamin E Capsule me Kya Milakar Chehra Saaf Hota Hai)?

2/6

विटामिन ई कैप्सूल और एलोवेरा

आप विटामिन ई कैप्सूल में एलोवेरा मिलाकर चेहरा साफ होता है। इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल निकालकर मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर मसाज करें। फिर चेहरे को सादे पानी से धो लें। एलोवेरा त्वचा पर जमी सारी धूल-मिट्टी को आसानी से निकाल देगा। यह त्वचा का निखार बढ़ाता है। इससे स्किन ग्लोइंग भी नजर आती है। Also Read - चेहरे पर रोज विटामिन ई कैप्सूल लगाने से क्या होता है? 2 दिन में ही बदल जाती है त्वचा की रंगत

3/6

विटामिन ई कैप्सूल और गुलाब जल

विटामिन ई कैप्सूल में गुलाब जल मिलाकर भी चेहरा साफ किया जा सकता है। आप 2 चम्मच गुलाब जल लें और इसमें 2-3 कैप्सूल का ऑयल निकालकर मिलाएं। अब आप इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। आप चेहरे की धीरे-धीरे मसाज कर सकते हैं। इससे त्वचा का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और स्किन साफ नजर आएगी। गुलाब जल क्लींजर का काम करता है। इससे त्वचा की गहराई से सफाई होगी और ओपन सोर्स भी बंद होते हैं। मुंहासों और फोड़े-फुंसियों से बचाव होता है।

4/6

विटामिन ई कैप्सूल और ग्लिसरीन

अगर आपकी नॉर्मल स्किन है, तो आप विटामिन ई कैप्सूल में ग्लिसरीन मिलाकर चेहरा साफ कर सकते हैं। ग्लिसरीन चेहरे पर चिपकी सारी गंदगी और प्रदूषण के कणों को निकाल देता है। यह त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। आप आधा चम्मच ग्लिसरीन लें और इसमें 1 विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल निकालकर मिक्स करें। अब इससे चेहरे की मसाज करें। आप इसे चेहरे पर रातभर लगाकर छोड़ सकेत हैं। सुबह चेहरे को सादे पानी से धो लें।  Also Read - गर्मी में विटामिन-ई कैप्सूल कैसे लगाएं?

5/6

विटामिन ई कैप्सूल और हल्दी

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आप विटामिन ई कैप्सूल में हल्दी मिक्स करके चेहरा साफ कर सकते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन गुण, त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है। हल्दी त्वचा का निखार बढ़ाता है और रंगत को सुधारता है। इसके लिए आप 2-3 विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल निकालें। इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 1-2 मिनट तक मसाज करें। फिर चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। हल्दी को ज्यादा देर तक चेहरे पर लगाकर न रखें। इससे जलन और इरिटेशन हो सकती है।

6/6

विटामिन ई कैप्सूल और मुल्तानी मिट्टी

विटामिन ई कैप्सूल और मुल्तानी मिट्टी से भी चेहरा साफ किया जा सकता है। आप 1-2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें गुलाब जल और विटामिन ई कैप्सूल ऑयल मिक्स करें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। जब पेस्ट सूख जाए तो चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। खासकर, अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आप इस पेस्ट से चेहरा साफ कर सकते हैं।  Also Read - विटामिन-ई कैप्सूल को हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें