गुलाब जल में क्या मिलाकर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है? जानें 5 तरीके, जिनसे मिलेगी ग्लोइंग स्किन

Rose Water for Glowing Face: अगर आप चेहरे का निखार बढ़ाना चाहते हैं, तो गुलाब जल का उपयोग कर सकते हैं। गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करता है। यह बेजान त्वचा से भी छुटकारा दिलाता है।

Written by Anju Rawat | Published : August 18, 2025 11:39 AM IST

1/6

गुलाब जल में क्या मिलाकर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है?

How to Use Rose Water for Glowing Skin: गुलाब जल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कई लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में गुलाब जल को शामिल करते हैं। अगर नियमित रूप से गुलाब जल का इस्तेमाल किया जाए तो त्वचा का निखार बढ़ता है। यह चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाता है और झाइयों को भी कम करता है। गुलाब जल रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा दिलाता है। यह त्वचा से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करता है। गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस रखता है और स्किन को हाइड्रेट करता है। इसलिए अगर आपकी डल स्किन है, तो आप चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं गुलाब जल में क्या मिलाकर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है (Gulab Jal me Kya Mila Kar Lagane se Chehre Par Glow Aata Hai)?

2/6

गुलाब जल और बेसन

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप गुलाब जल और बेसन को मिक्स करके लगा सकते हैं। अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो इस पेस्ट को लगाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। बेसन ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों, झाइयों और पिग्मेंटेशन को भी कम करता है। आप एक चम्मच बेसन लें और इसमें गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें। इससे त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाएगा। Also Read - क्या चेहरे पर एलोवेरा और गुलाब जल को एक साथ लगा सकते हैं? जानें

3/6

गुलाब जल और नारियल का तेल

चेहरे के ग्लो बढ़ाने के लिए आप गुलाब जल और नारियल तेल को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप 1-1 चम्मच गुलाब जल और नारियल तेल लें। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 2-3 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें। इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा और स्किन ग्लो करेगी। नारियल तेल रूखे और बेजान त्वचा से भी छुटकारा दिलाता है। बेहतर रिजल्ट के लिए इस पेस्ट को कुछ दिनों तक रोजाना इस्तेमाल करें।

4/6

गुलाब जल और ग्लिसरीन

अगर आप ग्लोइंग और फ्रेश स्किन चाहते हैं तो गुलाब जल में ग्लिसरीन मिक्स करके लगा सकते हैं। आप एक चम्मच गुलाब जल लें। इसमें ग्लिसरीन मिलाएं और पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 2-3 मिनट तक चेहरे की मालिश करें। ग्लिसरीन त्वचा के मुलायम और चमकदार बनाता है। अगर आप कुछ दिनों तक इस पेस्ट को रोजाना लगाएंगे तो इससे त्वचा का कई गुना निखार बढ़ेगा। Also Read - सर्दियों में चेहरे पर गुलाब जल लगाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

5/6

गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी

अगर आप ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो गुलाब जल में मुल्तानी मिट्टी मिक्स करके इस्तेमाल कर सकते हैं। आप 2-3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें गुलाब जल मिलाएं और पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। मुल्तानी मिट्टी त्वचा का निखार बढ़ाती है। यह दाग-धब्बों को मिटाती है और चिपचिपाहट को कम करती है। बेहतर रिजल्ट के लिए इस पेस्ट को कुछ दिनों तक रोजाना इस्तेमाल करें।

6/6

गुलाब जल और विटामिन ई कैप्सूल

चेहरे का निखार या ग्लो बढ़ाने के लिए गुलाब जल और विटामिन ई कैप्सूल को मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच गुलाब जल लें और इसमें 2 विटामिन ई कैप्सूल ऑयल मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। आप चाहें तो इसे रातभर लगाकर भी छोड़ सकते हैं। विटामिन ई कैप्सूल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं।  Also Read - चेहरे पर कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाकर लगाने से क्या होता है?