चेहरे पर गुलाब जल में क्या मिलाकर लगाने से ग्लो आता है? जानें 5 टिप्स, जिनसे मिटेंगे दाग धब्बे भी

Rose Water for Face: गुलाब जल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह स्किन को हाइड्रेट करता है और ग्लो बढ़ाता है। आप गुलाब जल में इन 5 चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।

Written by Anju Rawat | Published : December 22, 2025 9:43 AM IST

1/6

चेहरे पर गुलाब जल में क्या मिलाकर लगाएं?

Rose Water for Face: गुलाब जल एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में करते हैं। गुलाब जल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। गुलाब जल लगाने से स्किन हाइड्रेट भी रहती है। अगर आप नियमित रूप से चेहरे पर गुलाब जल लगाएंगे, तो इससे त्वचा का निखार भी कई गुना बढ़ जाएगा। गुलाब जल ड्राई और बेजान त्वचा से छुटकारा दिलाता है। गुलाब जल की सबसे अच्छी बात है कि यह सभी स्किन टाइप के लोगों के लिए लाभकारी होता है। दरअसल, सर्दियों में त्वचा रूखी हो जाती है। ऐसे में गुलाब जल लगाना फायदेमंद होता है। गुलाब जल लगाने से त्वचा की रंगत भी साफ होती है। गुलाब जल को लगाने से दाग-धब्बे रिमूव होते हैं और पिग्मेंटेशन भी दूर होता है। आइए, जानते हैं ग्लो बढ़ाने के लिए चेहरे पर गुलाब जल में क्या मिलाकर लगाएं (Glow Badhane ke Liye Gulab Jal me Kya Milakar Lagaye)?

2/6

गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी

चेहरे पर गुलाब जल में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाने से चेहरे का ग्लो बढ़ता है। इस पेस्ट को लगाने से त्वचा का निखार बढ़ता है। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें और पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करता है और ग्लो बढ़ाता है। गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी को मिक्स करके लगाने से चेहरे की रंगत भी साफ होती है। Also Read - क्या चेहरे पर एलोवेरा और गुलाब जल को एक साथ लगा सकते हैं? जानें

3/6

गुलाब जल और चंदन पाउडर

चेहरे पर गुलाब जल और चंदन पाउडर मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें गुलाब जल मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 20-25 मिनट बाद धो दें। चंदन पाउडर त्वचा की जलन को शांत करता है और निखार बढ़ाता है। चंदन पाउडर चेहरे को ठंडा रखता है और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है। आप रोजाना अपने चेहरे पर इस पेस्ट को अप्लाई कर सकते हैं।

4/6

गुलाब जल और एलोवेरा जेल

आप गुलाब जल में एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें गुलाब जल मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 2-3 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें। एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा को मुलायम और चमकदार भी बनाता है। आप कुछ दिनों तक रोजाना इस पेस्ट को अप्लाई कर सकते हैं।  Also Read - सर्दियों में चेहरे पर गुलाब जल लगाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

TRENDING NOW

5/6

गुलाब जल और गुलाब का पाउडर

आप गुलाब जल के साथ गुलाब के पाउडर को मिक्स करके भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच गुलाब का पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें और पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। गुलाब जल और इसका पाउरड, त्वचा की रंगत को साफ करता है। इस पेस्ट को लगाने से चेहरे का ग्लो भी कई गुना बढ़ जाता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस फेस पैक को सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं।

6/6

गुलाब जल और फिटकरी पाउडर

चेहरे पर गुलाब जल और फिटकरी के पाउडर को मिलाकर लगाने से भी ग्लो बढ़ता है। इसके लिए आप एक चम्मच फिटकरी का पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें और पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए यह फेस पैक अच्छा होता है। अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो आप चेहरे पर इस पेस्ट को लगाने से बचें। इससे आपकी स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। Also Read - चेहरे पर कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाकर लगाने से क्या होता है?