सरसों के तेल में क्या मिलाकर बालों पर लगाएं? जानें 5 चीजें, जिनसे लंबे और घने बनेंगे बाल

Mustard Oil for Hair: सरसों का तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप इसमें कुछ चीजें मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं। जिससे बाल मजबूत बनेंगे और हेयर फॉल कंट्रोल होगा।

Written by Anju Rawat | Published : June 23, 2025 10:46 AM IST

1/6

सरसों के तेल में क्या मिलाकर बालों पर लगाएं?

What to Mix With Mustard Oil For Hair: सरसों का तेल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि यह तेल बालों के लिए भी लाभकारी होता है। इसलिए दादी और मम्मी बालों पर हमेशा सरसों का तेल लगाने की सलाह देती हैं। सरसों का तेल बालों को पर्याप्त पोषण (Sarso ke Tel ke Fayde) देता है। सरसों का तेल बालों को मजबूत बनाता है। यह बालों को झड़ने से रोकता है और नए बालों को उगाने में मदद करता है। यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है। सरसों का तेल क्षतिग्रस्त बालों की मरम्मत करता है। यह हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है। इसलिए आपको अपने बालों पर सरसों का तेल जरूर लगाना चाहिए। आप बालों पर कई तरीकों से सरसों का तेल लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं कि सरसों के तेल में क्या मिलाकर बालों पर लगाना चाहिए (Sarso ke Tel me Kya Mila Kar Balo Par Lagana Chahiye)?

2/6

सरसों का तेल और मेथी के बीज

आप सरसों के तेल में मेथी के बीज मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं। सरसों के तेल और मेथी के बीजों का मिश्रण बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक पैन में सरसों का तेल लें। इसमें सरसों का तेल डालें और इसमें 2 चम्मच मेथी के बीज डालें। इसे अच्छी तरह से पकाएं और फिर गुनगुना होने पर बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। मेथी के बीज बालों को घना बनाते हैं। इस मिश्रण को लगाने से बाल लंबे और घने बनते हैं। Also Read - घुटनों तक लंबे बाल चाहिए तो सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, हफ्तेभर में होगी हेयर ग्रोथ

3/6

सरसों का तेल और करी पत्ते

सरसों के तेल में करी पत्ते मिलाकर भी बालों पर लगाया जा सकता है। इसके लिए आप सरसों का तेल लें और इसमें करी पत्ते डालें। इसे अच्छी तरह उबालें और फिर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद तेल को छानकर एयरटाइट जार में भर दें। आप इस तेल से बालों और स्कैल्प की अच्छी तरह मसाज कर सकते हैं। करी पत्ते बालों को मजबूत बनाते हैं और हेयर फॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना बालों पर सरसों का तेल और करी पत्ते को मिक्स करके लगाएंगे, तो इससे बालों से जुड़ी तमाम समस्याएं भी दूर होंगी।

4/6

सरसों का तेल और कलौंजी

सरसों के तेल में कलौंजी मिलाकर लगाने से भी बाल मजबूत बनते हैं। आप सरसों के तेल और कलौंजी को मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप सरसों के तेल में कलौंजी को पका लें। फिर छानकर तेल को अलग निकाल लें। आप इस तेल को स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 1-2 घंटे बाद सिर को माइल्ड शैंपू से धो लें। कलौंजी बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह झड़ते बालों से छुटकारा दिलाता है और बालों को लंबा-घना बनाने में मदद करता है। Also Read - सरसों के तेल में पकाकर बालों में में लगाएं ये 1 चीज, सफेद बाल हो जाएंगे काले, डाय की नहीं पड़ेगी जरूरत

5/6

सरसों का तेल और आंवला पाउडर

सरसों के तेल में आंवला पाउडर मिलाकर लगाना बालों के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना सरसों के तेल और आंवला पाउडर को मिक्स करके लगाएंगे, तो इससे बाल मजबूत और घने बनेंगे। आप एक कटोरी में सरसों का तेल लें और इसमें आंवला पाउडर मिलाएं। अब इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर अप्लाई करें। एक घंटे बाद बालों को सौम्य शैंपू से धो लें। इससे बालों को पर्याप्त पोषण मिलेगा और हेयर फॉलिकल्स मजबूत बनेंगे। आंवला पाउडर बालों को मुलायम और चमकदार भी बनाता है। बेहतर रिजल्ट के लिए इस पेस्ट का इस्तेमाल सप्ताह में 2 बार किया जा सकता है।

6/6

सरसों का तेल और एलोवेरा जेल

एलोवेरा तेल त्वचा के साथ ही, बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। आप सरसों के तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 4-5 चम्मच सरसों का तेल लें। इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 5-10 मिनट तक सिर की मसाज करें। एलोवेरा जेल बालों को नमी प्रदान करता है। यह बालों की शाइन और चमक बढ़ाने में भी मदद करता है। अगर आपके ड्राई और बेजान बाल हैं, तो आप सरसों के तेल और एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकते हैं।  Also Read - बालों पर सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं नारियल तेल, दूर होंगी बालों से जुड़ी ये 4 समस्याएं