ग्लोइंग चेहरे के लिए मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाएं?
What to Mix with Multani Mitti for Face: मुल्तानी मिट्टी एक ऐसी सामग्री है, जिसका उपयोग अधिकतर लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में करते हैं। मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाती है और पिग्मेंटेशन को दूर करती है। मुल्तानी मिट्टी त्चचा से अतिरिक्त तेल को सोखती है और स्किन का निखार बढ़ाती है। अगर आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाएंगे, तो इससे त्वचा से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होंगी। मुल्तानी मिट्टी ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाती है। यह त्वचा की जलन और इरिटेशन को ठीक करती है। साथ ही, मुंहासों और फोड़े-फुंसियों को भी ठीक करती है। आप चाहें तो चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए (Multani Mitti me Kya Mila Kar Chehre Par Lagana Chahiye)?