चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर क्या लगाना चाहिए?
Multani Mitti for Face: खूबसूरती बढ़ाने के लिए सदियों से लोग मुल्तानी मिट्टी का उपयोग कर रहे हैं। यह नेचुरल होती है और त्वचा का निखार बढ़ाने में मदद करती है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त सीबम को सोखकर ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाती है। मुल्तानी मिट्टी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह मुंहासों और फोड़े-फुंसियों को भी कम करने में असरदार होती है। मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और त्वचा की जलन शांत होती है। वैसे तो आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी को कई इंग्रीडिएंट्स के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं। लेकिन, एलोवेरा के साथ मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा को कई लाभ मिल जाते हैं।