नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाने से दूर होंगे दाग-धब्बे, जानें 5 चीजें, जिनसे बढ़ जाएगा निखार भी

Coconut Oil for Dark Spots: नारियल तेल त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है। यह त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। साथ ही, दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है।

Written by Anju Rawat | Published : August 3, 2025 4:53 PM IST

1/6

दाग-धब्बे मिटाने के लिए नारियल तेल कैसे लगाएं?

How to Use Coconut Oil on Dark Spots: नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद जरूरी होते हैं। नारियल तेल त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करते हैं। इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे त्वचा की जलन दूर होती है। यह संक्रमण को ठीक करता है और स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है। यह टैनिंग और सनबर्न को भी रिमूव करता है। इतना ही नहीं, नारियल तेल चेहरे के दाग-धब्बों को रिमूव करने में भी असरदार होता है। आप चेहरे के दाग-धब्बे और डार्कनस को कम करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाएं (Daag Dhabbe Mitane ke Liye Nariyal Tel Kaise Lagaye)?

2/6

नारियल तेल और हल्दी

आप नारियल तेल में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच नारियल का तेल लें। इसमें चुटकीभर हल्दी मिक्स करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दाग-धब्बों, मुंहासों और टैनिंग को दूर करने में मदद करते हैं। नारियल तेल और हल्दी को मिक्स करके लगाने से त्वचा की रंगत भी साफ होती है। Also Read - चेहरे पर नारियल तेल लगाना चाहिए या नहीं? जानें

3/6

नारियल तेल और शहद

चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए आप नारियल तेल और शहद को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच नारियल तेल लें। इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं और पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो इन दोनों को पेस्ट लगाना फायदेमंद हो सकता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और झाइयों को मिटाता है। साथ ही, काले दाग-धब्बों और डार्कनेस को भी मिटाता है।

4/6

नारियल तेल और एलोवेरा

अगर आप चेहरे के दाग धब्बों से परेशान हैं, तो नारियल तेल और एलोवेरा जेल को मिक्स करके लगा सकते हैं। आप 1-1 चम्मच नारियल तेल और एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 2-3 मिनट तक मसाज करें। एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाते हैं और रिपेयर करने में मदद करते हैं।नारियल तेल और एलोवेरा जेल मुंहासों और इसकी वजह से होने वाले दाग-धब्बों को भी मिटाते हैं। Also Read - सरसों का तेल या नारियल ता तेल? हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए कौन सा Hair Oil है बेस्ट?

5/6

नारियल तेल और नींबू का रस

चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए नारियल तेल और नींबू के रस का मिश्रण फायदेमंद होता है। नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है, जो चेहरे के दाग-धब्बों, टैनिंग और सनबर्न को मिटाने में मदद करता है। आप 2 चम्मच नारियल तेल लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को दाग-धब्बों वाले हिस्से पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। इससे त्वचा की रंगत साफ होती है और डेड स्किन सेल्स रिमूव होते हैं।

6/6

नारियल तेल और मुल्तानी मिट्टी

चेहरे के दाग-धब्बे कम करने के लिए नारियल तेल और मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट लगाया जा सकता है। यह पेस्ट ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। इसके लिए आप 2 चम्मच नारियल तेल लें और इसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। जब पेस्ट सूख जाए, तो धीरे-धीरे रगड़ते हुए साफ करें। फिर चेहरे को पानी से धो लें। इससे त्वचा पर इंस्टेंट ग्लो आएगा और मुंहासों से छुटकारा मिलेगा। Also Read - सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, हफ्तेभर में दिखने लगेगा असर