नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाने से काले होने लगते हैं बाल? मजबूती बढ़ेगी और हेयर फॉल भी होगा कम

Nariyal Tel me Kya Milakar Balo me Lagayen: बालों के लिए नारियल का तेल बेहद आम है, लेकिन अगर इसमें कुछ साधारण चीजें मिक्स कर लीं जाएं तो यह बालों के लिए एक औषधि बन जाती है, जिसके बारे में आप इस लेख में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : September 17, 2025, 5:16 PM

नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाने से काले होने लगते हैं बाल? मजबूती बढ़ेगी और हेयर फॉल भी होगा कम photo icon1/6

नारियल तेल में क्या मिलाकर बालों में लगाएं

What to Mix With Coconut Oil for Hair: आजकल कम उम्र में ही बालों का सफेद होना आम समस्या बन गई है। कारणों की बात करे तो तनाव, खराब खानपान, रासायनिक प्रोडक्ट्स और पोषण की कमी मुख्य हैं। लेकिन बालों को फिर से काला और घना बनाने के लिए घरेलू उपाय बेहद कारगर हो सकते हैं। इसमें नारियल तेल सबसे असरदार माना जाता है और यदि इसमें कुछ प्राकृतिक चीजें मिला दी जाएं तो यह सफेद बालों को काला करने में और बालों को पोषण देने में अधिक प्रभावी साबित हो सकता है। तो आइए जानें ऐसी 5 चीजों के बारे में, जो बालों को प्राकृतिक रूप से करेंगे काला।

नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाने से काले होने लगते हैं बाल? मजबूती बढ़ेगी और हेयर फॉल भी होगा कम photo icon2/6

नारियल तेल के साथ आंवला

आयुर्वेद के अनुसार आंवला बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें काला करने और उनमें निखार लाने में मदद करता है। आप 2 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर हल्का गर्म करें और फिर ठंडा करके बालों में लगा लें। कुछ हफ्तों तक ये उपाय अपनाने से आपको लाभ साफ नजर आएगा। Also Read - क्या वाकई सरसों और नारियल तेल का मिश्रण करता है बालों का झड़ना कम? ट्राई करने से पहले जान लें लगाने का सही तरीका

नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाने से काले होने लगते हैं बाल? मजबूती बढ़ेगी और हेयर फॉल भी होगा कम photo icon3/6

नारियल तेल के साथ कढ़ी पत्ता

करी पत्ता भी बालों की सेहत के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होता है, क्योंकि करी पत्तों में मेलेनिन नामक तत्व पाया जाता है, जो बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में सहायक होता है। आप नारियल तेल में कुछ करी पत्ते डालकर उसे हल्की आंच पर उबालें और ठंडा होने पर छानकर बालों में लगा लें। आपके बाल प्राकृतिक रूप से काले होना शुरू हो जाएंगे।

नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाने से काले होने लगते हैं बाल? मजबूती बढ़ेगी और हेयर फॉल भी होगा कम photo icon4/6

नारियल तेल के साथ मेथी दाना

मेथी दाना भी बालों के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है, जो सफेद बालों को काला करने और बालों झड़ने से रोकने में सहायक होता है। ऐसे में अगर आप इन दोनों ही परेशानियों से जुझ रहीं हैं तो 1 चम्मच मेथी दाना रातभर भिगोकर सुबह उसे पीस लें, फिर नारियल तेल में मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं, असर कुछ ही समय में आपको नजर आ जाएगा। Also Read - कैस्टर ऑयल या नारियल का तेल, नए बाल उगाने के लिए कौन सा तेल सही है?

नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाने से काले होने लगते हैं बाल? मजबूती बढ़ेगी और हेयर फॉल भी होगा कम photo icon5/6

नारियल तेल के साथ काली मिर्च

आपको थोड़ा अजीब लगेगा की काली मिर्च कैसे बालों के लिए लाभकारी हो सकती है? लेकिन काली मिर्च में ऐसे गुण होते हैं, जो बालों में मेलेनिन उत्पादन को बढ़ावा देते हैं, जिससे बालों का रंग प्राकृतिक रूप से काला बना रहता है। इसके लिए आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर को गर्म नारियल तेल में मिलाकर हल्के हाथों से सिर की त्वचा पर मालिश करें और 30 मिनट बाद धो लें।

नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाने से काले होने लगते हैं बाल? मजबूती बढ़ेगी और हेयर फॉल भी होगा कम photo icon6/6

नारियल तेल के साथ प्याज का रस

प्याज का रस बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद सल्फर स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों की ग्रोथ को करता है और सफेद बालों को कम करने में मदद करता है। यही वजह है कि आजकल कई हेयर प्रॉडक्ट्स में प्याज का इस्तेमाल आम हो गया है। लेकिन आप खुद और प्रकृतिक रूप से ही इसका इस्तेमास करें। इसके लिए 1 चम्मच प्याज का रस नारियल तेल में मिलाकर स्कैल्प पर मसाज करें। फर्क कुछ ही समय में आपको नजर आने लगेगा। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - कैस्टर ऑयल या नारियल का तेल, दोनों में से बच्चे की हेयर ग्रोथ के लिए कौन सा तेल सही है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source