चेहरे पर एलोवेरा में क्या मिलाकर लगाना चाहिए?
What to Mix with Aloe Vera for Face: एलोवेरा त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में एलोवेरा शामिल करते हैं। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। एलोवेरा में मॉइश्चराइजिंग गुण भी होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। एलोवेरा त्वचा के दाग-धब्बों और मुंहासों को भी मिटाता है। वैसे तो ज्यादातर लोग चेहरे पर सीधे तौर पर एलोवेरा लगाते हैं। लेकिन, आप चाहें तो एलोवेरा में इन 2 चीजों को मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे त्वचा की रंगत साफ होगी और आपकी त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं होगा। आइए, जानते हैं चेहरे पर एलोवेरा में क्या मिलाकर लगाना चाहिए (Chehre Par Aloe Vera me Kya Mila Kar Lagaye)?