एलोवेरा में क्या मिलाकर चेहरा साफ करें?
How to Clean face With Aloe Vera: एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा का निखार बढ़ाता है और रंगत को साफ करता है। कई लोग एलोवेरा का इस्तेमाल फेस पैक के तौर पर करते हैं। वहीं, कई लोग एलोवेरा जेल से त्वचा की मालिश करते हैं। आप एलोवेरा से चेहरा भी साफ कर सकते हैं। इससे त्वचा की गहराई से सफाई होती है। एलोवेरा त्वचा को क्लीन करता है और पोर्स को हेल्दी बनाए रखता है। एलोवेरा में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। इसलिए स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बनाए रखने के लिए आप चाहें तो एलोवेरा से चेहरा साफ कर सकते हैं। इससे स्किन हमेशा हेल्दी बनी रहेगी और त्चचा का निखार कई गुना बढ़ेगा। तो आइए, जानते हैं एलोवेरा में क्या मिलाकर चेहरा साफ करें (Aloe Vera me Kya Mila Kar Chehra Saaf kare)?