सर्दियों में चेहरे पर एलोवेरा जेल में क्या मिलाकर लगाएं?
Aloe Vera Gel for Face: आयुर्वेद में एलोवेरा जेल को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है। लेकिन, आपको बता दें कि एलोवेरा जेल स्किन के लिए भी काफी अच्छा होता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में एलोवेरा जेल को शामिल करते हैं। कई एक्ट्रेसेस भी चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए एलोवेरा जेल का यूज करते हैं। एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। एलोवेरा जेल चेहरे के दाग-धब्बे, झाइयां और पिग्मेंटेशन जैसी समस्याएं दूर होती हैं। एलोवेरा जेल लगाने से मुंहासों और फोड़ें-फुंसियों की समस्या ठीक होती है। एलोवेरा त्वचा को नमी प्रदान करता है, इसलिए सर्दियों में इसे लगाने से ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है। आइए, जानते हैं सर्दियों में चेहरे पर एलोवेरा जेल में क्या मिलाकर लगाना चाहिए (Sardiyo me Chehre Par Aloe Vera Gel me Kya Milakar Lagaye)?