पानी में क्या मिलाकर नहाना चाहिए? इन 5 चीजों से दमक उठेगा पूरा शरीर

What to Mix in Bathing Water: हम सभी नहाने के लिए महंगे बॉडी वॉश का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही, आपको नहाने के पानी में कुछ चीजें भी मिलानी चाहिए। जानें, इनके बारे में-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated: May 15, 2025, 10:28 AM

पानी में क्या मिलाकर नहाना चाहिए? इन 5 चीजों से दमक उठेगा पूरा शरीर photo icon1/6

नहाने के पानी में क्या मिलाकर नहाना चाहिए?

What to Mix in Bathing Water: हम सभी रोज नहाते हैं। नहाने के लिए साबुन और बॉडी वॉश का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, हम सभी नहाने से पहले त्वचा पर तरह-तरह की चीजें लगाते हैं। कोई एलोवेरा, कोई मुल्तानी मिट्टी, तो कोई चंदन पाउडर या बेसन-हल्दी का पेस्ट लगाता है। हालांकि, ये सारी चीजें बेहद जरूरी भी हैं। क्योंकि इससे स्किन हेल्दी बनी रहती है। लेकिन, आपको नहाने के पानी में भी कुछ ऐसी चीजें डालनी चाहिए, जो त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाए। आप घर पर मौजूद कुछ चीजों को नहाने के पानी में डाल सकते हैं। इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा। त्वचा मुलायम और कोमल बनेगी। यानी आप घर पर उपलब्ध चीजों से ही त्वचा की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। लेकिन, आपको अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही किसी भी चीज का इस्तेमाल करना चाहिए। तो आइए, जानते हैं नहाने के पानी में क्या मिलाकर नहाना चाहिए (Pani me Kya Milakar Nahane Chahiye)?

पानी में क्या मिलाकर नहाना चाहिए? इन 5 चीजों से दमक उठेगा पूरा शरीर photo icon2/6

गुलाब जल

आप पानी में गुलाब जल मिलाकर नहा सकते हैं। इसके लिए आप एक बाल्टी पानी लें। इसमें 4-5 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब इस पानी से नहा लें। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट रखता है। यह त्वचा पर नमी बनाए रखता है। गुलाब जल त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाता है। यह त्वचा का निखार भी बढ़ाता है। आप गुलाब जल वाले पानी से रोज नहा सकते हैं। गर्मी में इस पानी से नहाने से त्वचा को ठंडक भी मिलती है। Also Read - सेहत के लिए कौन सा पानी सबसे फायदेमंद होता है?

पानी में क्या मिलाकर नहाना चाहिए? इन 5 चीजों से दमक उठेगा पूरा शरीर photo icon3/6

फिटकरी

आप पानी में फिटकरी मिक्स करके भी नहा सकते हैं। फिटकरी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसके लिए आप एक बाल्टी पानी लें। इसमें फिटकरी का टुकड़ा डाल दें। अब फिटकरी को पिघलने दें। फिर इस पानी से नहा लें। फिटकरी, गर्मी की वजह से होने वाली चिपचिपाहट को दूर करती है। यह त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाती है। साथ ही, त्वचा की झुर्रियों को कम करती है और त्वचा पर कसाव लाती है। फिटकरी के पानी से नहाने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है।

पानी में क्या मिलाकर नहाना चाहिए? इन 5 चीजों से दमक उठेगा पूरा शरीर photo icon4/6

कच्चा दूध

आप नहाने के पानी में कच्चा दूध मिलाकर भी नहा सकते हैं। कच्चा दूध त्वचा की गहराई से सफाई करता है। दूध ओपन पोर्स को बंद करता है। दाग-धब्बों, टैनिंग, सनबर्न और मुंहासों से छुटकारा दिलाता है। अगर आप रोजाना कच्चे दूध वाले पानी से नहाएंगे, तो इससे त्वचा का निखार भी बढ़ेगा। कच्चा दूध त्वचा की रंगत को सुधारने में असरदार होता है। खासकर, आपको गर्मी में कच्चे दूध से जरूर नहाना चाहिए। Also Read - सर्दियों में कब और कितना पीना चाहिए पानी?

पानी में क्या मिलाकर नहाना चाहिए? इन 5 चीजों से दमक उठेगा पूरा शरीर photo icon5/6

हल्दी

नहाने के पानी में हल्दी मिलाकर भी नहाया जा सकता है। हल्दी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। अगर आप रोजाना हल्दी के पानी से नहाएंगे, तो इससे दाग-धब्बे दूर होंगे। त्वचा की खूबसूरती बढ़ेगी। इसके लिए आप एक बाल्टी में सादा पानी लें। इसमें हल्दी पाउडर मिलाएं और इस पानी से नहा लें। इससे त्वचा की गहराई से सफाई होगी। हल्दी त्वचा को कई तरह के इंफेक्शन से भी बचाती है।

पानी में क्या मिलाकर नहाना चाहिए? इन 5 चीजों से दमक उठेगा पूरा शरीर photo icon6/6

नीम के पत्ते

आप पानी में नमी के पत्ते मिलाकर नहा सकते हैं। इसके लिए एक बाल्टी में पानी लें और इसमें 10-12 नीम के पत्ते डाल दें। नीम के पत्तों को पानी में आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर आप इस पानी से नहा सकते हैं। इससे स्किन इंफेक्शन से बचाव होता है। नीम के पत्तों में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण, त्वचा को मुंहासे से बचाते हैं। इससे त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं। साथ ही, त्वचा की खूबसूरती भी बढ़ती है।  Also Read - ठंडा या गर्म, नहाने के लिए कौन सा पानी है फायदेमंद, जानिए किस उम्र में कौन से पानी से नहाना है उपयुक्त

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source