कब्ज के लिए दूध के साथ खाएं ये चीजें (What To Eat With Milk For Constipation)
शरीर में होने वाली कई बीमारियों के पीछे आमतौर पर लाइफस्टाइल से जुड़ी बुरी आदतें या फिर कोई आम बीमारी होती है। जब हम इन बीमारियों को लंबे समय तक इग्नोर करते रहते हैं, तब जाकर कई बीमारियां उससे पैदा होने लगती हैं। कब्ज भी ऐसी ही बीमारी है, जिसका अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो उससे शरीर में कई बीमारियां होने लगती हैं। देखा गया है कि कब्ज से काफी लोग परेशान रहते हैं और अपना पेट साफ करने के लिए घंटों टॉयलेट में बैठे रहते हैं या फिर दिन में कई बार जाते हैं। ऐसे कब्ज को नजरअंदाज करना कई बीमारियां पैदा कर सकता है। हालांकि, अगर आपको भी लंबे समय से कब्ज की समस्या हो रही है, तो इससे कई बीमारियां हो सकती हैं लेकिन खास डाइट की मदद से इसका इलाज किया जा सकता है।