जवान रहने के लिए क्या खाएं?
What to Eat to Stay Young: हर व्यक्ति खूबसूरत और जवान दिखना चाहता है। लेकिन, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, उसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलता है। बढ़ती उम्र के साथ, त्वचा पर झुर्रियां, फाइन लाइंस और झाइयां पड़ने लगती हैं। हालांकि, बढ़ती उम्र को रोका नहीं जा सकता है, इसका असर त्वचा पर दिखता ही है। लेकिन, अगर हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट को फॉलो किया जाए, तो लंबे समय तक यंग बने रहने में मदद मिलती है। हेल्दी डाइट की मदद से उम्र के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अगर आप अच्छा खाना खाएंगे, तो इससे त्वचा लंबी उम्र तक ग्लो करेगा और त्वचा पर कसाव बना रहेगा। लेकिन, जवान बने रहने के लिए क्या खाएं? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि जवान रहने के लिए क्या खाना चाहिए (Jawan Rehne ke Liye Kya Khana Chahiye)?